यूपी चुनाव 2027: भाजपा तैयार करेगी 'बूथ योद्धा', विधानसभा क्षेत्रों में होगा सम्मेलन

भाजपा चुनावी रणनीति को देगी धार, 1.77 लाख बूथों पर सौंपेगी कमान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  •  प्रत्येक बूथ को जीत का अभेद्य दुर्ग बनाने की तैयारी, वरिष्ठ नेता बूथ अध्यक्षों को देंगे विजय मंत्र
  • बूथ जीता तो चुनाव जीता' के मंत्र पर काम करने का आह्वान, सामाजिक व संगठनात्मक आधार करेंगे तैयार
  •  मतदाता संपर्क, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की समझाएंगे रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब सबसे बड़ी चुनावी ताकत माने जाने वाले बूथ अध्यक्षों को 'बूथ योद्धा' के रूप में तैयार करने जा रही है। पार्टी का मानना है कि चुनावी जीत की असली लड़ाई मतदान केंद्र पर लड़ी और जीती जाती है।

यही कारण है कि 22 जुलाई को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एक साथ होने वाला बूथ अध्यक्ष सम्मेलन केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी रण के लिए बूथ स्तर के 'किंगमेकर' तैयार करने का अभियान माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ लक्ष्य साधने निकली भाजपा ने चुनावी रणनीति को धार देते हुए संगठन को 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' के मंत्र पर काम करने का आह्वान किया है।

अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव बूथ केंद्रित रणनीति के आधार पर लड़ा जाएगा। प्रत्येक बूथ को भाजपा की जीत का अभेद्य दुर्ग बनाया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सभी मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और प्रमुख कार्यकर्ताओं का 403 विधासभाओं में 22 जुलाई को एक समय पर बूथ सम्मेलन होगा।

प्रदेश में 1,77,516 बूथों पर भाजपा का संगठन सक्रिय है। पहली बार प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक ही समय पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर संगठन एक साथ चुनावी संदेश देने जा रहा है।

पार्टी ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने बूथ का राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक आधार मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को केवल जिम्मेदारियां नहीं दी जाएंगी, बल्कि उन्हें मतदाता संपर्क, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति भी समझाई जाएगी।

भाजपा की चुनावी रणनीति का केंद्र इस बार भी बूथ ही है। संगठन का मानना है कि जिस दल की पकड़ बूथ पर मजबूत होगी, सत्ता की चाबी भी उसी के हाथ होगी। इसलिए बूथ अध्यक्षों को स्थानीय स्तर पर पार्टी का सबसे प्रभावी चेहरा और चुनावी कमांडर बनाया जा रहा है।

हर बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र की संगठनात्मक जानकारी, वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों की सूची तथा बूथ पालक का विवरण लेकर सम्मेलन में पहुंचेंगे। इससे प्रत्येक बूथ का नया संगठनात्मक डाटा तैयार होगा और जवाबदेही भी तय होगी।

राजनीतिक दृष्टि से देखें तो भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बूथ स्तर पर किसी तरह की ढिलाई नहीं छोड़ना चाहती है।

पार्टी की कोशिश है कि हर बूथ पर ऐसा कार्यकर्ता तैयार हो, जो मतदान तक मतदाता से लगातार संपर्क बनाए रखे, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करे और मतदान के दिन बूथ प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी संभाले।

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी भी इसी रणनीति का हिस्सा है। वरिष्ठ नेता सीधे बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे और उन्हें चुनावी लक्ष्य से अवगत कराएंगे।

भाजपा का संदेश स्पष्ट है कि 2027 का विधानसभा चुनाव केवल नेताओं के भाषणों से नहीं, बल्कि बूथ योद्धाओं की सक्रियता से जीता जाएगा।

'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के देंगे टिप्स
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व बूथ सम्मेलन के प्रदेश संयोजक दिलीप पटेल ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि 22 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ भाजपा बूथ सम्मेलन आयोजित कर रही है।

इसमें प्रदेश स्तर से नामित अतिथि शामिल होंगे। इनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा एमएलसी मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न स्थानों पर जाएंगे।

संबंधित क्षेत्र के विधायक और 2022 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी कार्यक्रम की व्यवस्था की दृष्टि से प्रमुख भूमिका निभाएंगे। बूथ अध्यक्षों को उनके दायित्व बताए जाएंगे।

उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा कि बूथ पर कैसे काम करना है, लोगों से संपर्क और संवाद कैसे बढ़ाना है तथा संगठन को कैसे मजबूत करना है।

उन्हें बताया जाएगा कि 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के लक्ष्य को कैसे पूरा करना है और प्रत्येक बूथ पर भाजपा को सर्वाधिक मत कैसे दिलाना है। संपर्क, संवाद और सहयोग के माध्यम से बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनी वीवो कई वर्षों से नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। लेकिन...
टेक-मित्र 
भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 21 जुलाई 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात दिलाने को इन्द्र देव हुए मेहरबान

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में पड़ने वाली भीषण गर्मी के कारण हर कोई परेशान था लेकिन आज सोमवार भोर से होने वाली...
उत्तर प्रदेश 
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात दिलाने को इन्द्र देव हुए मेहरबान