मुजफ्फरनगर में बारिश बनी कहर, मकान ढहने से पिता समेत चार बच्चों की मौत

दो बच्चियां घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के हबीबपुर गांव में रविवार रात बारिश के दौरान एक मकान भरभराकर ढह गया। उसके मलबे में दबकर घर के मुखिया और उसके चार बच्चों की मौत हो गई।

जबकि दो बच्चियों को घायल अवस्था में इलाज के लिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर रात में ही जिले के तमाम अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और तेजी से राहत कार्य कराया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि हबीबपुर गांव निवासी इस्लामुद्दीन (58) रविवार खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। उनके पास ही बेटियां रुखसार (10 साल), रुकईया (8 साल), समईया (7 साल), अलसीबा (4 साल) और बेटे अहद (5 साल) व जीशान (1 साल) मौजूद थे।

बीकानेर में भाई ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में बहन ने खाया जहर ये खबर भी पढ़े : बीकानेर में भाई ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में बहन ने खाया जहर

जबकि पत्नी दो बच्चों को लेकर पड़ोस में गई थी। इसी बीच अचानक मकान की छत भरभराकर ढह गई और गृहस्वामी एवं बच्चे सभी मलबे के नीचे दब गए।

ग्राम प्रधान ने बताया कि मजदूर इस्लामुद्दीन का घर मिट्टी के गारे से बना हुआ था। रविवार की रात बारिश के कारण छत गिरी और पूरा परिवार मलबे में दब गया।

मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घर के मुखिया और उनके चार बच्चों रुखसार, आहद, अलसीबा और जीशान को मृत घोषित कर दिया। जबकि रुकैया और सुमैया गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, कमिश्नर रुपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों से हादसे में घायल बच्चों के डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। इस तरह का घटनाक्रम दोबारा न हो, इसके लिए भी मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिये हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...
उत्तर प्रदेश 
   29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...
उत्तर प्रदेश 
   अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन 'टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा' ...
टेक-मित्र 
टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

उत्तर प्रदेश

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...
उत्तर प्रदेश 
   29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...
उत्तर प्रदेश 
   अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

चंद्रशेखर आज़ाद-भारत का वह पुत्र, जिसने सिर झुकना सीखा ही नहीं; कृति आरके जैन

चंद्रशेखर आज़ाद — एक ऐसा संकल्प जिसे मृत्यु भी पराजित नहीं कर सकी  कभी-कभी इतिहास राजाओं के मुकुट से नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
चंद्रशेखर आज़ाद-भारत का वह पुत्र, जिसने सिर झुकना सीखा ही नहीं; कृति आरके जैन