बीकानेर में भाई ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में बहन ने खाया जहर

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बीकानेर: बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना में 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

भाई को फंदे से लटका देखकर उसकी 15 वर्षीय बहन ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसका पीबीएम अस्पताल में उपचार जारी है।

कोटगेट थाना प्रभारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भाई-बहन के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

अवैध ताड़ी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से कुल 80 लीटर ताडी बरामद  ये खबर भी पढ़े : अवैध ताड़ी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से कुल 80 लीटर ताडी बरामद 

इस दौरान बड़ी बहन ने छोटे भाई को डांट दिया। इससे नाराज होकर किशोर घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में गया और चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने खिड़की से किशोर को फंदे से लटका देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। नीचे कमरे में पढ़ रही बहन जब ऊपर पहुंची तो भाई को फंदे पर लटका देखकर उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

सूचना मिलने पर परिजन दोनों बच्चों को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोरी का उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर तक जाने वाला रास्ता संकरा होने के कारण एम्बुलेंस मौके तक नहीं पहुंच सकी। करीब 100 मीटर दूर खड़ी एम्बुलेंस तक दोनों बच्चों को स्ट्रेचर के माध्यम से ले जाया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा 2027 में शत_ प्रतिशत सीटों पर हासिल करेगी जीत : विनोद राय 

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, पार्टी  का बूथ स्तर तक प्रभावी ढांचा 
भाजपा 2027 में शत_ प्रतिशत सीटों पर हासिल करेगी जीत : विनोद राय 

AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने सीए राजेश गर्ग का बचपन के मित्र गौरव बंसल ने किया सम्मान

गाजियाबाद। गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी सीए राजेश गर्ग द्वारा अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) सफलतापूर्वक...
उत्तर प्रदेश 