22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलेगा निःशुल्क खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान

2.04 लाख पशुओं को लगेगा टीका, एफएमडी नियंत्रण को लेकर मऊ में विशेष अभियान शुरू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

  • 27 टीमें घर-घर जाकर करेंगी पशुओं का टीकाकरण 

मऊ। मुख्य पशुचिकित्साअधिकारी मऊ ने अवगत कराया है की मुख्य पशुचिकित्साधिकारी की पशुपालकों से अपील कि खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए पशुओं को जरूर टीका लगवाए। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. सी पी सिंह कुशवाहा ने अवगत कराया है कि पशुओं में होने वाले खुरपका मुँहपका रोग के नियन्त्रण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एफ०एम०डी०सी०पी० योजना के तहत अष्टम चरण में पशुओं में टीकाकरण कार्य जनपद में दिनांक 22.07 2026 से 08.09.2026 तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।

जनपद मऊ में 22 जुलाई से 8 सितंबर, 2026 तक चलेगा, निःशुल्क खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, 2.04 लाख पशुओं को लगेगा टीका, एफएमडी नियंत्रण को लेकर मऊ में विशेष अभियान शुरू हो गया है और  27 टीमें घर-घर जाकर करेंगी पशुओं का टीकाकरण करेंगी।

 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा ये खबर भी पढ़े :  अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

इस दौरान जनपद के 204000 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी 9 विकास खण्डों में स्थित सभी पशु चिकित्सालयों के माध्यम से टीकाकरण सम्पादित किया जायेगा। इसके लिए 27 टीकाकरण टीमें गठित की गयी है। जो गाँव-गाँव और घर-घर पहुँचकर पशुओं को निःशुल्क टीका लगायेगी। 04 माह से कम आयु के बच्चों तथा 08 माह से अधिक गर्भित गाय एवं भैसों को छोडकर सभी पात्र पशुओं को टीकाकरण किया जायेगा।

उन्होंने जनपद के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वह अपने गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशु‌ओं में टीकाकरण कार्य करायें एवं इस भयंकर बीमारी की रोकथाम में अपना सहयोग प्रदान करें।  जनपद के सभी ग्राम प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भी अपील की जाती है कि पशुपालन विभाग की ग्राम में जा रही टीकाकरण हेतु टीमों का सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। इस कार्यक्रम की अधिक जानकारी हेतु जनपद के समस्त पशुपालक अपने-अपने क्षेत्र के निकटस्थ पशुचिकित्सालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

अंबेडकरनगर। नगर के टांडा रोड स्थित मारुति सुजुकी आरिया बाजार के पास मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
 संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोई भी सरकारी निगम या विभाग वित्तीय तंगी...
हिमाचल 
वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को विदेशी निवेश सरल बनाने और भारतीय कंपनियों की विदेशी लिस्टिंग...
कारोबार 
आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश