AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने सीए राजेश गर्ग का बचपन के मित्र गौरव बंसल ने किया सम्मान
गाजियाबाद। गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी सीए राजेश गर्ग द्वारा अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बनने की उपलब्धि पर उनके बचपन के मित्र गौरव बंसल ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गौरव बंसल ने कहा कि सीए राजेश गर्ग ने अपने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंसी के बाद अब विधि के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजेश गर्ग एक कुशल एवं सफल अधिवक्ता के रूप में न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेंगे।
सम्मान ग्रहण करते हुए सीए एवं अधिवक्ता राजेश गर्ग ने गौरव बंसल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मित्रों का स्नेह, विश्वास और सम्मान उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।इस अवसर पर दोनों बचपन के मित्रों ने पुराने दिनों की यादें साझा कीं तथा एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
