"नारायण नाम के स्मरण से होता है जीव का उद्धार

श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी वासुदेवाचार्य ने दिया भक्ति और आत्मज्ञान का संदेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस जड़ भरत के आत्मज्ञान, अजामिल के उद्धार एवं भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति का हुआ दिव्य एवं प्रेरणादायक वर्णन

गाजियाबाद। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में मंगलवार को आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से ओत-प्रोत दिव्य कथा का रसपान किया। कथा का वाचन अयोध्या के श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य "विद्याभास्कर" जी महाराज के श्रीमुख से हुआ।
कथा के तृतीय दिवस पूज्य महाराज श्री ने महात्मा जड़ भरत एवं राजा रहूगण संवाद, अजामिल उद्धार तथा भक्त प्रह्लाद चरित्र का अत्यंत मार्मिक एवं प्रेरणादायक वर्णन किया।

 महाराज श्री ने बताया कि जड़ भरत जी ने राजा रहूगण को आत्मज्ञान, वैराग्य एवं भक्ति का उपदेश देकर जीवन के वास्तविक उद्देश्य का बोध कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को देहाभिमान, अहंकार और मोह का त्याग कर भगवान की शरण में जाना चाहिए, तभी जीवन सार्थक होता है।

कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न ये खबर भी पढ़े : कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

21july612
अजामिल प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि भगवान के "नारायण" नाम में ऐसी दिव्य शक्ति है कि अंतिम समय में भी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया नाम-स्मरण जीव के उद्धार का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का जप, सत्संग और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण ही मानव जीवन को मोक्ष के मार्ग की ओर ले जाता है।
भक्त प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन करते हुए पूज्य महाराज श्री ने कहा कि भगवान की प्राप्ति के लिए अटूट श्रद्धा, दृढ़ विश्वास और निष्काम भक्ति आवश्यक है।

 प्रह्लाद जी ने अपने जीवन में अनेक कष्ट, अत्याचार और कठिन परीक्षाएँ सहन कीं, लेकिन भगवान श्रीहरि के प्रति उनकी आस्था कभी डगमगाई नहीं। अंततः भगवान श्री नृसिंह ने प्रकट होकर अपने परम भक्त की रक्षा की और अधर्म का विनाश किया। उन्होंने कहा कि सच्चे भक्त की रक्षा स्वयं भगवान करते हैं।
आज की कथा में पूज्य आचार्य श्री मधुसूदन जी महाराज, पूज्य श्री हरिनारायण जी महाराज एवं पूज्य श्री जगद्गुरु आदिकेशवाचार्य जी महाराज (लखनऊ पीठ) की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
आज के मुख्य यजमान श्री अतिन अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रहीं। दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्रीहरि का पूजन-अर्चन कर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूज्य स्वामी वासुदेवाचार्य "विद्याभास्कर" जी महाराज ने मुख्य यजमान दंपति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके परिवार के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की।
कथा स्थल पर भगवान श्रीहरि के जयघोष, मधुर भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय वातावरण से सम्पूर्ण हिन्दी भवन परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया तथा महाआरती में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसादी वितरित की गई।
इस पावन आयोजन के आयोजक रामानुज परिवार, गाजियाबाद हैं। संयोजक अतिन अग्रवाल एवं सह-संयोजक धवल गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रवण करने तथा धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

21july6123
आयोजन की व्यवस्थाओं में सुभाष गुप्ता, राजेश गर्ग, धवल गुप्ता, नीरू गर्ग, गौरव बंसल, अमित गुप्ता एवं ललित गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। महाआरती के उपरांत भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी सभी स्वयंसेवकों के सहयोग से अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
कथा के समापन पर पूज्य महाराज श्री ने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा—
"हरेर्नाम हरेर्नाम हरेर्नामैव केवलम्।
कलौ नास्त्येव नास्त्येव नास्त्येव गतिरन्यथा॥"
अर्थात कलियुग में भगवान श्रीहरि के नाम-स्मरण के अतिरिक्त जीव के कल्याण का कोई दूसरा मार्ग नहीं है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भगवान के नाम का निरंतर जप करने, सत्संग से जुड़े रहने तथा धर्म, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरे वातावरण में "नारायण-नारायण" तथा "जय श्रीहरि" के जयघोष गूंज उठे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

अंबेडकरनगर। नगर के टांडा रोड स्थित मारुति सुजुकी आरिया बाजार के पास मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
 संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोई भी सरकारी निगम या विभाग वित्तीय तंगी...
हिमाचल 
वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को विदेशी निवेश सरल बनाने और भारतीय कंपनियों की विदेशी लिस्टिंग...
कारोबार 
आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

अंबेडकरनगर। नगर के टांडा रोड स्थित मारुति सुजुकी आरिया बाजार के पास मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार