नीट में गड़बड़ी और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: मोदी

प्रधानमंत्री ने राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में की घोषणा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो, इसके लिए परीक्षा दोबारा कराई: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में गड़बड़ी और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केंद्र तथा राज्यों को मिलकर काम करना होगा।

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद भवन परिसर में आयोजित राजग संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि नीट पेपर लीक की घटना सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की। अब तक 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो, इसके लिए परीक्षा दोबारा कराई गई और परिणाम भी बिना किसी अनावश्यक देरी के घोषित किए गए।

जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13 ये खबर भी पढ़े : जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक राज्य या केंद्र का विषय नहीं है, बल्कि जहां भी ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, उनके खिलाफ सभी राज्यों को मिलकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने एनडीए सांसदों से मानसून सत्र के दौरान सरकार का पक्ष मजबूती से रखने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करने का आह्वान भी किया।  

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
 संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोई भी सरकारी निगम या विभाग वित्तीय तंगी...
हिमाचल 
वित्तीय तंगी का बहाना बनाकर पेंशन नहीं रोकी जा सकती, हाईकोर्ट ने भुगतान के दिए आदेश

आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को विदेशी निवेश सरल बनाने और भारतीय कंपनियों की विदेशी लिस्टिंग...
कारोबार 
आरबीआई ने विदेशी निवेश नियमों का नया मसौदा जारी, 31 अगस्त तक मांगे सुझाव

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश