धौलपुर में कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, जंगल में प्लास्टिक से ढका मिला शव

एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके के गांव पंजाबीपुरा के पीछे निधारा के जंगलों में एक कॉलेज छात्र की डेडबॉडी प्लास्टिक के कट्टे से ढकी हुई मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई.मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और पत्थरों से सर को कुचला गया हैं,साथ ही धारदार हथियार के निशान मिले हैं.

ग्रामीणों ने मृतक की पहचान कर पुलिस को सूचना दी.मृतक की निर्मम हत्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने डेडबॉडी को लेकर बाड़ी-बसेड़ी रोड़ पर जाम लगा दिया और जिला कलक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने के साथ मृतक के हत्यारों की मांग करने लगे.

प्रेम प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, पुलिस इंतजार में.... ये खबर भी पढ़े : प्रेम प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, पुलिस इंतजार में....

मौके पर बाड़ी एएसपी एसडीएफ श्रवण कुमार,डीएसपी महेंद्र कुमार मीणा और सदर थाना प्रभारी मोहरसिंह मीणा पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइस भी की,लेकिन ग्रामीण सड़क मार्ग से नहीं हटे.

बता दें कि करीब 16 साल के मनोज कुमार मीणा पुत्र मुन्ना लाल मीणा निवासी कुहावनी थाना कंचनपुर राजकीय महाविद्यालय बाड़ी में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था. उसके पिता का कुछ दिन पूर्व एक्सीडेंट में फैक्चर हो गया था.

जिनका धौलपुर में डॉ.मनोज त्यागी के हास्पिटल में उपचार चल रहा है.ऐसे में मृतक की मां हॉस्पिटल में  थी और घर पर उसकी छोटी बहन और भाई था.

मृतक मनोज रविवार की दोपहर को अपनी भैंसों को पंजाबी पुरा गांव के पीछे निधारा गांव के जंगल में चराने ले गया था.देर शाम तक मनोज के घर नहीं लौटने पर उसके छोटे भाई-बहन को चिंता हुई तो उन्होंने ग्रामीण और अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी.

इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजनों ने मनोज को तलाश किया तो उसका शव झाड़ियों में प्लास्टिक के कट्टे से ढका हुआ मिला.

ग्रामीणों ने शव के ऊपर से प्लास्टिक का कट्टा हटा कर देखा तो मनोज के शरीर पर चोट के निशान और सिर कुचला हुआ मिला. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर शव को बाड़ी-बसेड़ी रोड पर रख कर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठ गए.

सूचना मिलते ही बाड़ी एएसपी एडीएफ श्रवण कुमार,डीएसपी महेन्द्र कुमार मीणा और सदर थाना प्रभारी मोहरसिंह मीणा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

जहां उन्होंने एफएसएल टीम को बुला कर साक्ष्य जुटाए हैं.पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों से करीब चार घंटे से समझाइश कर रहे हैं.लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे हुए हैं.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम मेदिनीपुर में हादसे, धार्मिक आयोजन और जागरूकता अभियानों से दिनभर रही हलचल

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले में सोमवार को विभिन्न घटनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर दिनभर गतिविधियां जारी रहीं। नारायणगढ़ में नदी...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम मेदिनीपुर में हादसे, धार्मिक आयोजन और जागरूकता अभियानों से दिनभर रही हलचल

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनी वीवो कई वर्षों से नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। लेकिन...
टेक-मित्र 
भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 21 जुलाई 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग