राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी

20-21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ने की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहले पूर्वी राजस्थान और उसके बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम केंद्र जयपुर ने रविवार को प्रदेश के 15 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 32 मिलीमीटर बारिश दौसा जिले के बसवा क्षेत्र में हुई। इसके अलावा अलवर, धौलपुर, बूंदी और कोटा के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।

हालांकि प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से करीब 25 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जिससे किसानों और आमजन की निगाहें आगामी बारिश पर टिकी हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर अब चक्रवाती परिसंचरण तंत्र में बदल गया है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है।

राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म

इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले दो से तीन दिन तक कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रह सकती हैं, लेकिन 20 और 21 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए भी राहतभरी खबर दी है। विभाग के अनुसार 22 से 28 जुलाई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की प्रबल संभावना है।

फिलहाल पश्चिमी राजस्थान में केवल श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में ही हल्की बारिश हुई है। उधर, प्रदेश में गर्मी का असर भी बना हुआ है।

श्रीगंगानगर लगातार सबसे गर्म जिला बना हुआ है। पिछले 10 दिनों में से 9 दिन श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

वहीं बीकानेर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी सप्ताह में मानसून की गतिविधियों में सुधार होने से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने और खरीफ फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक...
उत्तर प्रदेश 
'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

युवक की हत्या से मची सनसनी, खून से लथपथ मिला शव, दाे आराेपित हिरासत में

पुलिस ने दोनों हथियारों को जब्त कर जांच शुरू ​की बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में...
छत्तीसगढ़ 
युवक की हत्या से मची सनसनी, खून से लथपथ मिला शव, दाे आराेपित हिरासत में

बाजार में अंडों की बढ़ती कीमतों पर सरकार की चिंता, उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने की तैयारी भुवनेश्वर। बाजार में अंडों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उत्पादक...
राष्ट्रीय 
बाजार में अंडों की बढ़ती कीमतों पर सरकार की चिंता, उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व भूस्खलन ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत

पुंछ में अचानक आई बाढ़ से कई मकान ढहेपुंछ हादसे पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुखजम्मू-कश्मीर। में...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व भूस्खलन ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक...
उत्तर प्रदेश 
'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: फात्मा रज़ा 

बदायूं। रविवार को चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने वार्ड नंबर 27 नई सराय तथा वार्ड नंबर 19 के मेथोडिस्ट चर्च में...
उत्तर प्रदेश 
हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: फात्मा रज़ा