'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

जनसंवाद में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित 'जनसंवाद' कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, एनडीए के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

जनसंवाद कार्यक्रम में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराया जाए।

 हिन्दी भवन, गाजियाबाद में भक्ति और अध्यात्म के संग हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े :  हिन्दी भवन, गाजियाबाद में भक्ति और अध्यात्म के संग हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि जनता की सेवा करना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी
जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, एनडीए के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र मंत्री को सौंपे, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को...
छत्तीसगढ़ 
नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के पास सागव गांव में रविवार को दोपहर में एक 23 साल के...
महाराष्ट्र 
 बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को भोपाल के नरेला विधानसभा अंतर्गत...
मध्य प्रदेश 
भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन हॉल में आयोजित 'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस...
राष्ट्रीय  गुजरात 
'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

उत्तर प्रदेश

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी। जिले में कमरौली थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी।अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे मुहीबसाह गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार

कानपुर। साइबर सेल सेंट्रल जोन, नजीराबाद और नवाबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी की रकम को बैंक...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार