नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, मौके पर पुलिस बल तैनात रहा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को युवाओं ने उनके समर्थन और पेपर लीक मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में युवाओं ने अंबेडकर चौक पर बारिश में भीगते हुए तख्तियां और पोस्टर के साथ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र से इस्तीफे की भी मांग की गई।

प्रदर्शन में शामिल हुए युवाओं का कहना है कि बार-बार पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की जाए।

कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत ये खबर भी पढ़े : कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

साथ ही नीट पेपर लीक में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। वहीं भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने को लेकर आवाज बुलंद की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। हाल में सोनम वांगचुक भी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे।

सरकार को छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल न उठे।

प्रदर्शनस्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि पूरे कार्यक्रम में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

फिरोजाबाद ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमयी में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम को गरिमामई और...
उत्तर प्रदेश 
कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अगरतला...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा के 9 निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता...