जांजगीर-चांपा: पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल
घटना में प्रयुक्त फावड़ा पुलिस ने किया जब्त
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हाे गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है।
नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किरीत निवासी राजन पात्रे ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई को वह पंचायत सचिव के साथ किरनेश चाइस सेंटर में तालाब ठेका संबंधी निविदा सूचना जारी कराने गया था।
ये खबर भी पढ़े : महिला आयोग की जनसुनवाई, 46 मामलों पर हुई सुनवाई; गेल इंडिया को मुआवजा देने के निर्देशइसी दौरान गांव का निवासी संतोष साहू वहां पहुंचा। बताया गया कि संतोष साहू ने गांव के गोठान के पास सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटाने के लिए पंचायत की ओर से तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि संतोष साहू गाली-गलौज करते हुए राजन पात्रे को धमकाने लगा और कहा कि यदि जमीन खाली कराने की कोशिश की गई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपित ने अपने पास रखे फावड़े से राजन पात्रे के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया।
हमले में राजन पात्रे के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए राछाभाठा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से सूचना मिलने पर नवागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में नवागढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित संतोष साहू (52 वर्ष), निवासी किरीत, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं नवागढ़ थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
