बाबू ने कहा "बाहर जाओ, सिस्टम से आओ, यहां नेतागिरी नहीं चलती"
27 जुलाई को एआरटीओ कार्यालय का घेराव करेगी आजाद भारतीय किसान यूनियन
मनोज शर्मा
- यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
बाराबंकी। एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार के विरोध में आजाद भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपा और ऐलान किया है कि यदि इनकी समस्या का समाधान बाराबंकी प्रशासन के द्वारा नहीं किया जाएगा तो आजाद भारतीय किसान यूनियन 27 जुलाई को बड़ा आंदोलन करने जा रही है।
उक्त यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कार्यालय में तैनात कर्मचारी एआरआई बलवंत यादव सहित अन्य बाबू आम जनता से बिना शुल्क लिए कोई काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या यूपी 41 एफ 8900 का फिटनेस महीनों से नहीं हो पा रहा है। फाइल कार्यालय में ही रखी है, लेकिन कमी क्या है यह नहीं बताया जा रहा। जब जानकारी मांगी गई तो बाबू ने कहा "बाहर जाओ, सिस्टम से आओ, यहां नेतागिरी नहीं चलती"।
ये खबर भी पढ़े : बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामदज्ञापन में यह भी कहा गया है कि एआरटीओ प्रशासन की मिलीभगत से कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में जो फिटनेस के लिए मुर्गी गाड़ी आती है उन गाड़ियों की साफ-सफाई न होने से भारी बदबू फैल रही है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है। इसकी जिम्मेदारी सीधे एआरटीओ प्रशासन की है।
यूनियन ने मांग की है कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो और आम जनता के काम बिना रिश्वत के समय से किए जाएं। ज्ञापन सौंपने में प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव लालजी यादव सैल कुमारी रबिंद्र यादव तीरथ वर्मा गोविंद सतीश कुमार राम समूझ सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
