जनपद स्तरीय एआरपी बेसिक शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न
जनपद के समस्त एआरपी शिक्षकगण ने बड़े ही तन्मयता के साथ लिया प्रशिक्षण: नोडल प्रवक्ता
मनोज शर्मा
- स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ने एआरपी शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
बाराबंकी। डायट प्राचार्य, उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर बाराबंकी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी की अध्यक्षता में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा के आलोक में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग के द्वारा जनपद के समस्त ए आर पी को प्रशिक्षण दिया गया।
नोडल प्रवक्ता लालचंद ने बताया की जनपद के समस्त एआरपी शिक्षकगण ने बड़े ही तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लिया। शिक्षक एमआई नादिम ने बताया कि ये सभी प्रशिक्षण प्राप्त करता ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने-अपने ब्लॉक के शिक्षकों को ऍफ़ एल एन प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे।
ये खबर भी पढ़े : जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड, सभी योजनाओं से जोड़ा जाए : योगीअंतिम दिवस एआरपी इंद्र जीत सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण से प्रेरणादायी अनुभव मिला। मेंटरिंग समय में ऐसे अनुभव हमें और सकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। हम निश्चित रूप से और बेहतर प्रयास करते हुए जनपद से प्रशिक्षण लेकर, ब्लॉक के मेंटरिंग तक शिक्षकों बच्चों एव अभिभावकों तक टूल एवं सत्र 2026-27 के लिए पठन पाठन एव संस्कृति के उद्देश्य को पहुंचाकर निपुण भारत मिशन को अपनी मंजिल तक ले जाने के लिए हम सब भरसक प्रयास करेंगे।
कभी न भूल पाने वाले इस प्रशिक्षण अनुभव के लिए स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर लाल चंद प्रवक्ता डायट, राहुल सिंह प्रवक्ता डायट एसआरजी अवधेश पांडेय, पद्मजा त्रिपाठी एवं टीम के समस्त सदस्यों को हम हृदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
