मुख्यमंत्री योगी ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया जलाभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया निर्माणाधीन कॉरिडोर का अवलोकन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

  • सीएम ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, दिव्यांगों को दी ट्राइसाइकिल
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
  • विरासत सनातन धर्म की है पहचान : सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए महापुरुषो ने दिया योगदान - योगी
  • मुख्यमंत्री ने जिले में किया ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर धाम में दर्शन-पूजन कर महादेव का अभिषेक किया। सीएम ने बाबा भोलेनाथ की आरती भी उतारी और ईश्वर से सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू वादन संग उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों की हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री ने दर्शन-पूजन के उपरांत निर्माणाधीन कॉरिडोर का अवलोकन भी किया और कार्यों के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

सीएम ने किया बच्चों का अन्नप्राशन, दिव्यांगों की दी ट्राइसाइकिल 
दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां बच्चों का अन्नप्राशन किया और उन्हें खिलौने देकर दुलारा-पुचकारा। सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। बाराबंकी के विकास को लेकर लघु फिल्म भी दिखाई गई। 

कर्मचारी हितों को लेकर डीजी का बड़ा कदम, यूपी 112 मुख्यालय में हुआ सैनिक सम्मेलन ये खबर भी पढ़े : कर्मचारी हितों को लेकर डीजी का बड़ा कदम, यूपी 112 मुख्यालय में हुआ सैनिक सम्मेलन

विरासत,सनातन धर्म की पहचान है। याद रखना,इसी विरासत के संरक्षण, सनातन मूल्यों की रक्षा करने के लिए  समय समय पर महापुरुषों ने अपना योगदान दिया। उक्त उद्गार लोधेश्वर महादेवा में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए उन्होंने कहा कि राजा बलभद्र सिंह, लाखन पासी ने यही काम किया था।

देश को गुलामी से मुक्त करने के लिए महाराजा बिजली पासी ने यही काम किया था। यही योगदान दिया था महाराज सुहेलदेव, और महाराणा प्रताप ने,छत्रपति शिवाजी महराज और गुरु गोबिंद सिंह जी महराज ने भी किया था जिनका योगदान अविस्मरणीय है आज हम उन्हें इसी लिए याद करते हैं कि उन्होंने देश की स्वाधीनता को बनाये रखने के लिए योगदान दिया। 

महादेवा वह पावन धरती है जहां पर प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं परंतु मंदिर जीर्ण शीर्ण स्थिति में है जिसका कोई पुरसाहाल नहीं यह देश 1947 के पहले गुलाम था लेकिन 1947 में देश की आजादी हुई आजादी की लौ बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा के मंदिर तक भी पहुंचनी चाहिए थी लेकिन नहीं पहुंच पाई आजादी के बाद वह लौ कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल के लिए तो प्राप्त हुई लेकिन लोधेश्वर महादेवा मंदिर इससे अछूता रहेगा हाकी को जिन्होंने पूरा जीवन समर्पित किया ऐसे केडी सिंह बाबू की हवेली के लिए पैसा उपलब्ध नहीं हो पाया पारिजात वृक्ष संरक्षण के लिए भी पैसा प्राप्त नहीं हो पाया आज मुझे बताते हुए गौरव की अनुभूति हो रही कि हमने भारत की विरासत के प्रति भगवान लोधेश्वर महादेव के पवित्र मंदिर कॉरिडोर के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी अब कितना भव्य कॉरिडोर बन रहा है इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद बाराबंकी में 542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हमारे रामनगर संवाद सूत्र के अनुसार लोधेश्वर महादेवा में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। दो दिनों से हो रही बारिश होते हुए भी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर रहे थे तो कमल का फूल चढ़ाने को मिला इससे यह प्रतीत होता है कि कमल को भोलेनाथ का आशीर्वाद मिल गया है। उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने आशारानी और रीता बिंदौरा परसपुर ब्लाक रामनगर की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। छायादेवी को कस्टम हायरिंग सेंटर अनुदान की चार लाख की चेक दी। हर्षिता वर्मा को मत्स्य विभाग बाराबंकी उत्तर प्रदेश को 15 लाख की चेक दी। मुख्यमंत्री ने कहा देख सफाई बिटिया घबराई और कहां की पहले समाजवादी पार्टी कब्रिस्तान में पैसा लगाती थी उसको हमने कन्वर्ट किया है उसी पैसे से लोधेश्वर महादेवा में काशी की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है और बाराबंकी को फोर लाइन की सौगात दी।

इस मौके पर खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा अवध क्षेत्र अल्का मिश्रा, पूर्व विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी, जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा उर्फ भुल्लन, ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सूरतगंज शेखर हरायण, चेयरमैन रामनगर रामशरण पाठक सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं  उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह सहित पूरा जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ITI युवाओं के लिए नौकरी का मौका, वेतन के साथ यूनिफॉर्म, भोजन और बोनस की सुविधा

छिन्दवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज मंगलवार को व्ही.ई. पावरट्रेन व्ही.ई. कमर्शियल वाइकल्स...
शिक्षा-रोजगार  मध्य प्रदेश 
ITI युवाओं के लिए नौकरी का मौका, वेतन के साथ यूनिफॉर्म, भोजन और बोनस की सुविधा

विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

नई दिल्ली। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने रविवार को खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के...
खेल 
विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 74...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार