शनिवार से लापता मासूम का शव घर के पास तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी
परिवार का रो रो के बुरा हाल
मनोज शर्मा
- लापता बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला
- पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर में कल दोपहर से लापता हुई 2 वर्षीय मासूम काव्या पुत्री हेमंत रावत का शव आज सुबह घर के बाहर स्थित तालाब में मिला। शव मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि काव्य कल दोपहर लगभग 4:00 बजे घर के सामने से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
जिसको लेकर लोनी कटरा थाना जाकर पुलिस से भी शिकायत की गई थी। लेकिन आज सुबह ग्रामीणों ने घर के बाहर तालाब में बच्ची का शव तैरता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना लोनी कटरा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस कई पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
