मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति कौशाम्बी ने जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा ज्ञापन, आवास, बीमा, पेंशन और टोल टैक्स में छूट समेत कई सुविधाएं बहाल करने की मांग

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

file_00000000ae9482079e5d77aeb773d89aकौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिलाधिकारी के माध्यम से आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। समिति ने प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया।

समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मान्यता प्राप्त पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़े लंबित मामलों का समाधान किया जाना आवश्यक है। समिति ने मुख्यमंत्री से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों के हित में संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

मायावती ने संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार होने की जताई आशंका ये खबर भी पढ़े : मायावती ने संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार होने की जताई आशंका

समिति अध्यक्ष राम बदन भार्गव ने बताया कि मांगपत्र में प्रमुख रूप से जिला मुख्यालय पर सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निःशुल्क आवासीय भूखंड आवंटित करने, जिन पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बने हैं उनका तत्काल कार्ड जारी कराने तथा सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा लागू करने की मांग की गई है।

इसके अलावा पत्रकारों को सम्मानजनक पेंशन प्रदान करने, पूर्व में बंद की गई रेल यात्रा सुविधा पुनः बहाल करने, पत्रकारों को टोल टैक्स भुगतान से मुक्त रखने, जिला प्रेस स्थायी समिति का शीघ्र गठन करने तथा लखनऊ में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार भवन का निर्माण कर न्यूनतम किराये पर पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

समिति का कहना है कि इन सुविधाओं के लागू होने से पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने सरकार से पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय...
छत्तीसगढ़ 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा कनाडा से मध्यस्थता की कोशिशों के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि 1960 की सिंधु...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

काठमांडू। नेपाल सरकार की नए टैक्स नीति तहत अब मृत्यु के बाद भी टैक्स देना पड़ेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव