फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बन्धोआ निवासी शैलेश (30) पुत्र सूरज सोमवार को देर रात मजदूरी करके घर वापस लौट रहा था। उसी समय गांव के कुछ लोगो ने उसे पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी।

घायल शैलेश को उसके पिता सूरज ने देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नुरुल हुड्डा ने युवक शैलेश पुत्र सूरज को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता सूरज ने बताया कि उसके पुत्र के साथ दिनेश उर्फ जंजाली जो कि उसके गांव के ही रहने वाले है, ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है।

मृतक के पिता ने बताया कि उपरोक्त परिवार से पुरानी रंजिश थी। जिसे सुलह समझौते के तहत खत्म कर दिया था।

पिता सूरज ने बताया कि आज शाम को पुत्र शैलेश घर लौट रहा था । तभी घर के पीछे पकड़ कर उसके साथ जमकर मारपीट की। जिससे उसकी मौत ही गई है। वह मजदूरी कर भरण पोषण करता था।

मृतक शैलेश सहित सात भाई और पांच बहनें हैं। घटना की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना के सम्बंध में परिजनों से पूछ ताछ की।

वही पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निजीकरण विरोधी संघर्ष के 600 दिन पूरे:संघर्ष समिति  ये खबर भी पढ़े : निजीकरण विरोधी संघर्ष के 600 दिन पूरे:संघर्ष समिति

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीडब्लूसी ने नेपाल दूतावास के अधिकृत प्रतिनिधि को सौपा बालक को अपने साथ ले जाने का अधिकार पत्र

बस्ती - नेपाल देश से भटक कर भारत मे आये बालक को नेपाल स्थित उसके घर भेजनें मे बस्ती सी...
उत्तर प्रदेश 
 सीडब्लूसी ने नेपाल दूतावास के अधिकृत प्रतिनिधि को सौपा बालक को अपने साथ ले जाने का अधिकार पत्र

भूगर्भ जल संरक्षण हेतु बजाज चीनी मिल रुधौली में जन-जागरूकता संगोष्ठी का भव्य आयोजन

बस्ती (रुधौली) - भूगर्भ जल के निरंतर गिरते जलस्तर पर अत्यंत चिंता व्यक्त करने एवं जल संरक्षण के प्रति जन-सामान्य...
उत्तर प्रदेश 
भूगर्भ जल संरक्षण हेतु बजाज चीनी मिल रुधौली में जन-जागरूकता संगोष्ठी का भव्य आयोजन

सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने का दिया आदेश  नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

ए.आई. वरदान या अभिशाप विषयक संगोष्ठी में वृहद विमर्श: सम्मानित हुईं विभूतियां

बस्ती - सोमवार को मण्डल मुख्यालय से प्रकाशित दैनिक भारतीय बस्ती का 48 वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब सभागार में...