सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

गीतांजलि जे अंगमो ने कोर्ट का जताया आभार 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने का दिया आदेश 

नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले पर आभार जताया जिसमें उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है।

गीतांजलि ने एक्स पर लिखा, "वांगचुक को हमारी पसंद के अस्पताल मेदांता में भर्ती करने के पक्ष में आदेश देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दिल से धन्यवाद। बेहद मुश्किल हालात के बावजूद समय में मिली इस जीत के लिए अधिवक्ता अखिल सिब्बल, बहुली शर्मा और उनकी टीमों का भी दिल से शुक्रिया।"

बुजुर्ग-बीमार कैदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रिहाई को लेकर कही बड़ी बात ये खबर भी पढ़े : बुजुर्ग-बीमार कैदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रिहाई को लेकर कही बड़ी बात

उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था। यह आंदोलन शिक्षा प्रणाली में अनियमितता और नीट पेपर लीक को लेकर जारी है जिसका नेतृत्व सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: 'संसद चलो मार्च' के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश