राहुल गांधी ने संसद मार्च में घायल छात्रों से अस्पताल जाकर मुलाकात की

आरएमएल अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों का जाना हालचाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भविष्य के सवाल पर छात्रों का आक्रोश, आवाज उठाने पर लाठीचार्ज का आरोप

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचे और जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान घायल हुए छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली।

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में भर्ती छात्रों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।

पलानी मुरुगन मंदिर भूमि घोटाला मामले में सीबी-सीआईडी की चार स्थानों पर छापेमारी ये खबर भी पढ़े : पलानी मुरुगन मंदिर भूमि घोटाला मामले में सीबी-सीआईडी की चार स्थानों पर छापेमारी

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा गया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की। छात्रों का भविष्य दांव पर लगाया जा रहा है और आवाज उठाने पर उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार को पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान पुलिस कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: 'संसद चलो मार्च' के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश