सीडब्लूसी ने नेपाल दूतावास के अधिकृत प्रतिनिधि को सौपा बालक को अपने साथ ले जाने का अधिकार पत्र

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - नेपाल देश से भटक कर भारत मे आये बालक को नेपाल स्थित उसके घर भेजनें मे बस्ती सी डब्लू सी का प्रयास सफल हो गया, नेपाल दूतावास के द्वारा अधिकृत किये गये प्रतिनिधियों को सीडब्लूसी के चेयर पर्शन प्रेरक मिश्रा ने बालक को नेपाल स्थित उसके घर पहुंचाने का अधिकार पत्र नेपाली प्रतिनिधि को सौंप दिया | 
बताते चले की उक्त बालक नेपाल के कृष्णा नगर का रहने वाला है, वह किन्ही परिस्थितियो मे भटकता हुआ, थाना पुरानी बस्ती पुलिस को फरवरी माह मे मिला था, पुरानी बस्ती पुलिस ने बालक को सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया था, सीडब्लूसी के द्वारा बालक की मेडिकल जाँच के साथ ही काउंसलिंग भी करायी गयी,काउंसलिंग के दौरान बालक ने अपना पता नेपाल स्थित कृष्णा नगर बताया, सीडब्लूसी के चेयर पर्शन प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डा संतोष श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी ने बालक के संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए उसे बाल गृह वाराणसी मे आवासित कराने का आदेश पुरानी बस्ती पुलिस को दिया, पुलिस के द्वारा बाल गृह मे आवासित कराने के बाद से ही बालक बाल गृह मे रह रहा था,इस बीच सीडब्लूसी बस्ती के द्वारा दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास से पत्राचार कर प्रकरण की जानकारी दी गयी,लगातार प्रयास के बाद नेपाल दूतावास ने अपने प्रतिनिधि नामित कर सी डब्लू सी बस्ती के समक्ष प्रस्तुत होने का निर्देश दिया,प्रतिनिधियों ने सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रपत्र प्रस्तुत कर बालक को बालगृह से मुक्त करने का प्रार्थना पत्र दिया,प्रपत्रों की जाँच के पश्चात सीडब्लूसी की टीम ने बालक को उसके घर पहुंचा कर बालक को परिजनों को सुपुर्द करने का आदेश पत्र नेपाली प्रतिनिधियों को सौंप दिया, इस संबंध मे चेयर पर्शन प्रेरक मिश्रा ने बताया की दूसरे देश का बालक होने के बाद सुपुर्दगी की प्रकिया थोड़ी बदल जाती है | 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: 'संसद चलो मार्च' के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश