प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

जनपद को 45 पॉटरी व्हील और 3 पगमिल मशीनों का लक्ष्य मिला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में वर्ष 2026-27 के लिए प्रयागराज जनपद में पात्र कुम्हारों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक (पॉटरी व्हील), पगमिल मशीन एवं टूल किट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा जनपद को 45 विद्युत चालित चाक (पॉटरी व्हील) तथा 3 पगमिल मशीनों के वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का अयोजन ये खबर भी पढ़े : जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का अयोजन

इसके लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन समिति द्वारा 23 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार, प्रयागराज में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति पात्र लाभार्थियों का साक्षात्कार लेकर अंतिम चयन करेगी।

सभी आवेदकों से निर्धारित समय पर आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं योग्यता प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने कहा कि योगी सरकार की यह योजना पारंपरिक कुम्हारी व्यवसाय को नई तकनीक से जोड़ने के साथ ही कारीगरों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आधुनिक विद्युत चालित चाक और पगमिल मशीन मिलने से उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता दोनों में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय कुम्हारों को बेहतर रोजगार एवं बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

सरकार की इस पहल से प्रयागराज के पारंपरिक माटीकला कारीगरों को आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलेगा और उनकी आजीविका को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ए.आई. वरदान या अभिशाप विषयक संगोष्ठी में वृहद विमर्श: सम्मानित हुईं विभूतियां

बस्ती - सोमवार को मण्डल मुख्यालय से प्रकाशित दैनिक भारतीय बस्ती का 48 वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
ए.आई. वरदान या अभिशाप विषयक संगोष्ठी में वृहद विमर्श: सम्मानित हुईं विभूतियां

मनपसंद लड़के से शादी के लिए टेलीकॉम टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र स्थित चौबेया पटखौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवती गांव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मनपसंद लड़के से शादी के लिए टेलीकॉम टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

AIR-294 प्राप्त शिवम मणि त्रिपाठी सहित मेधावियों का भव्य सम्मान

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामबाग, बस्ती में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में उत्कृष्ट सफलता...
उत्तर प्रदेश 
AIR-294 प्राप्त शिवम मणि त्रिपाठी सहित मेधावियों का भव्य सम्मान

मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का जमकर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। दोनों सदनों में...
राष्ट्रीय 