खेत से घर लौट रहे युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, आरोपितों की तलाश शुरू
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस किया दर्ज
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में रविवार देर रात खेत से घर लौट रहे एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।
भद्दौर गांव निवासी रामकरन (40) रविवार रात करीब 11:30 बजे आवारा पशुओं से खेत की रखवाली करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
ये खबर भी पढ़े : रामपुर के प्राचीन मां भीखर देवी मंदिर से अष्टधातु की प्रतिमा चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोशहमले में रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची मुसाफिरखाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल विवेक कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मृतक के भाई और भतीजे के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
