मोल्दोवा पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, उप प्रधानमंत्री मिहाई पोपशोई ने किया स्वागत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों की राजकीय यात्रा के पहले चरण में सोमवार को मोल्दोवा की राजधानी चिशिनाउ पहुंच गईं। चिशिनाउ पहुंचने पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोल्दोवा के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मिहाई पोपशोई ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली मोल्दोवा की यात्रा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति मुर्मु के मोल्दोवा पहुंचने की जानकारी दी।

राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट से लिखा गया कि राष्ट्रपति मुर्मु के मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में मोल्दोवा की राजधानी चिशिनाउ पहुंचने पर मोल्दोवा के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मिहाई पोपशोई ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

 इंस्टाग्राम पर सुसाइड वीडियो पोस्ट करते ही मेटा का अलर्ट, यूपी पुलिस ने 5 मिनट में पहुंचकर बचाई युवक की जान ये खबर भी पढ़े :  इंस्टाग्राम पर सुसाइड वीडियो पोस्ट करते ही मेटा का अलर्ट, यूपी पुलिस ने 5 मिनट में पहुंचकर बचाई युवक की जान

20july41234

राष्ट्रपति मुर्मु सोमवार को मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सैंडू के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। इसके अलावा वह मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसू से मुलाकात करेंगी और मोल्दोवा-भारत संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। उनका व्यापार मंच को संबोधित करने तथा मोल्दोवा में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर हैं। यात्रा के दूसरे चरण में वह 21 जुलाई को उत्तर मैसेडोनिया पहुंचेंगी, जहां राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वह प्रधानमंत्री ह्रिस्टिजन मिकोस्की से मुलाकात करेंगी, उत्तर मैसेडोनिया की संसद को संबोधित करेंगी और भारत-उत्तर मैसेडोनिया व्यापार मंच में भी भाग लेंगी।

यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 23 जुलाई को रोमानिया पहुंचेंगी। वहां वह राष्ट्रपति, अंतरिम प्रधानमंत्री और सीनेट अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी। साथ ही भारत-रोमानिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से बातचीत करेंगी, भारत-रोमानिया व्यापार मंच को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनी वीवो कई वर्षों से नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। लेकिन...
टेक-मित्र 
भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 21 जुलाई 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात दिलाने को इन्द्र देव हुए मेहरबान

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में पड़ने वाली भीषण गर्मी के कारण हर कोई परेशान था लेकिन आज सोमवार भोर से होने वाली...
उत्तर प्रदेश 
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात दिलाने को इन्द्र देव हुए मेहरबान