कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण
फिरोजाबाद ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमयी में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम को गरिमामई और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया
जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 337 जोड़ो का चयन किया गया है। जिसमे 63 मुस्लिम जोड़े शामिल है, जो कल एक ही मंडप के नीचे परिणय सूत्र में सर्व धर्म एकता की मिसाल बनेंगे। सामूहिक विवाह के दौरान सभी हिन्दू जोड़ो का वैदिक मंत्रोच्चार और हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विवाह सम्पन्न कराया जायेगा।
वही मुस्लिम जोड़ो के निकाह उनकी रीति रिवाज के अनुसार कराये जायेंगे।
जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा निर्देश देते हुए कहा है। कि बारिश के मौसम को देखते हुए यह पूरा कार्यक्रम एक कवर्ड एरिये में आयोजित किया जाये, ताकि किसी भी लाभार्थी के परिवार, रिश्तेदार या अतिथि को होने वाली बारिश की वजह से कोई असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि इस सामूहिक विवाह योजना में प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा कुल एक लाख रु व्यय किया जाता है। ताकि गरीब कन्याओं का विवाह सुन्दर एवं अच्छे ढंग से सम्पन्न हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की अत्यंत महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजना है, जिसका सीधा उद्देश्य समाज के हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को सहारा देना है।अतः समस्त अधिकारी कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी का परिचय दे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राम बदन राम, उप निदेशक कृषि सतेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
