सनसनीखेज़ खुलासा: पति ने पत्नी की हत्या कर लूट का रचा ड्रामा, गिरफ्तार

वारदात को लूट दिखाने के लिए जेवर उतारकर छिपाए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चित्तौड़गढ़। जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने मांगरोल गांव में हुई महिला हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतका के पति नानाल कुम्हार को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किए गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। आरोपित ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर वारदात को लूट का रूप देने की कोशिश की थी।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जुलाई को मांगरोल निवासी रतनीबाई पत्नी नानालाल कुम्हार सुबह भैंस चराने के लिए जेके फैक्ट्री के पास अपने खेत पर गई थी।

शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो खेत के पास पड़त जमीन पर चट्टानों के बीच उसका शव मिला। शव के चेहरे पर चोट और गले में रस्सी के निशान थे।

राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार

मृतका के पिता बालूलाल प्रजापत की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घुटना सामने आया। जांच के दौरान मृतका के पिता ने दामाद नानालाल पर संदेह जताया।

पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। मृतका का पति नानालाल बार-बार बीमार होने और सनकी बातें करने लगा, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने जुर्म कबूल किया।

उसने बताया कि 17 साल पहले रतनीबाई से उसकी शादी हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। 5 जुलाई को रतनीबाई भैंस लेकर खेत गई तो नानालाल ने उसे रोक कर घर पर चुरमा बाटी बनाने को कहा।

मना करने पर दोनों में कहासुनी हुई। कुछ देर बाद नानालाल भी खेत पहुंचा। वहां फिर विवाद हुआ तो गुस्से में उसने भैंस बांधने की रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले में जांच के बाद थानाधिकारी संजय शर्मा ने नानालाल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर खेत से छिपाए गए जेवर बरामद किए गए। पुलिस ने घटना का सीन रीक्रिएट भी कराया।

वारदात के खुलासे में निंबाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा, एएसआई प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल सुंदरपाल, कांस्टेबल जीवन, विजय, दयाराम की टीम शामिल थी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के बाद आरोपित ने वारदात को लूट का रूप देने के लिए मृतका के गले से मांदलिया और दोनों पैरों के पायजेब उतार लिए। जेवर लेकर वह अपने दूसरे खेत में गया और कुएं के पास पत्थरों के नीचे छिपा दिए।

इसके बाद वह घर जाकर बीमार होने का नाटक कर परिजनों के साथ चित्तौड़गढ़ अस्पताल चला गया। शाम को वापस आ गया। जब रतनीबाई घर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश की और शव मिला। इस दौरान भी आरोपित मौके पर नहीं गया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

विक्रम-1 की सफल कक्षीय उड़ान भारत के अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम अध्याय
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

अटरिया से योगेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में हुए शंकर लागुरी हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा...
झारखंड 
पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार

CBSE 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित, DigiLocker पर देखें स्कोरकार्ड

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आसानी से डिजिलॉकर के माध्यम...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
CBSE 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित, DigiLocker पर देखें स्कोरकार्ड

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

उत्तर प्रदेश

ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

अटरिया से योगेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

फिरोजाबाद: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार शाम सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि चालक सहित...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

संत कबीर नगर ।  भूजल सप्ताह के अंतर्गत  जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता वाहन को उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना