मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिलेगा लाभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ अंतरित करेंगे। इसी दिन जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक भी होगी।

जनसम्पर्क अधिकारी अवनीश सोमकुअर ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ रुपये का भुगतान प्रभावित कृषकों को किया गया है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करा लें, जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मध्य प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

मप्र के देवास से गुजरात एटीएस ने जैश मॉड्यूल के संदिग्ध को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मप्र के देवास से गुजरात एटीएस ने जैश मॉड्यूल के संदिग्ध को किया गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिलासपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर को कुचला, मौके पर मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार काे अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर स्थित छोटू ढाबा के पास एक तेज...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर को कुचला, मौके पर मौत

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

विक्रम-1 की सफल कक्षीय उड़ान भारत के अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम अध्याय
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

अटरिया से योगेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में हुए शंकर लागुरी हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा...
झारखंड 
पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार

CBSE 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित, DigiLocker पर देखें स्कोरकार्ड

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आसानी से डिजिलॉकर के माध्यम...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
CBSE 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित, DigiLocker पर देखें स्कोरकार्ड

उत्तर प्रदेश

ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

अटरिया से योगेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

फिरोजाबाद: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार शाम सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि चालक सहित...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

संत कबीर नगर ।  भूजल सप्ताह के अंतर्गत  जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता वाहन को उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना