एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये, एनपीए में सुधार

मुनाफा बढ़ा, खराब ऋण घटे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 (अप्रैल-जून) की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं।

बैंक का एकल आधार (स्टैंडअलोन) पर शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 19,059.72 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 18,155.21 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि पहली तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय घटकर 92,184 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में यह 99,200 करोड़ रुपये थी।

बैंक के अनुसार, एकीकृत (कंसोलिडेटेड) आधार पर पहली तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 19,245 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही बैंक की ब्याज आय (इंटरेस्ट अर्न्ड) बढ़कर 79,363 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 77,470 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय (नेट इंटरेस्ट इनकम-एनआईआई) सात प्रतिशत बढ़कर 33,530 करोड़ रुपये हो गई।

भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल!  ये खबर भी पढ़े : भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल! 

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 31,440 करोड़ रुपये थी। बैंक के अनुसार, ऋण वितरण में वृद्धि और मजबूत परिचालन प्रदर्शन का सकारात्मक प्रभाव शुद्ध ब्याज आय पर देखने को मिला।

तिमाही परिणामों में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता (एसेट क्वालिटी) में भी सुधार दर्ज किया गया। अप्रैल-जून तिमाही के अंत तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (ग्रॉस एनपीए) घटकर कुल ऋण का 1.17 प्रतिशत रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 1.40 प्रतिशत थी।

इसी तरह शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (नेट एनपीए) भी घटकर 0.41 प्रतिशत पर आ गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 0.47 प्रतिशत थी। बैंक ने कहा कि एनपीए में कमी उसके ऋण पोर्टफोलियो की गुणवत्ता में सुधार का संकेत है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

विक्रम-1 की सफल कक्षीय उड़ान भारत के अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम अध्याय
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

अटरिया से योगेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में हुए शंकर लागुरी हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा...
झारखंड 
पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार

CBSE 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित, DigiLocker पर देखें स्कोरकार्ड

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आसानी से डिजिलॉकर के माध्यम...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
CBSE 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित, DigiLocker पर देखें स्कोरकार्ड

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

उत्तर प्रदेश

ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

अटरिया से योगेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल

फिरोजाबाद: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार शाम सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि चालक सहित...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

संत कबीर नगर ।  भूजल सप्ताह के अंतर्गत  जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता वाहन को उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना