ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, अमेरिकी बाजार गिरावट के बाद एशियाई बाजारों पर दबाव

सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली से वॉल स्ट्रीट पर दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी स्टॉक मार्केट में पिछले सत्र के दौरान सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में हुई जोरदार बिकवाली के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 105.32 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,553.32 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.51 प्रतिशत टूट कर 7,533.77 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली ये खबर भी पढ़े : दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

इसके अलावा नैस्डेक 387.28 अंक यानी 1.47 प्रतिशत लुढ़क कर 25,881.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 334.39 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,218.58 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,572.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,377.86 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,915.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से कोस्पी इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है।

गिफ्ट निफ्टी आज फिलहाल 88 अंक यानी 0.37 प्रतिशत उछल कर 24,183 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

एशियाई बाजार में गिफ्ट निफ्टी के अलावा सिर्फ जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 0.68 प्रतिशत की छलांग लगा कर 6,149.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,508.91 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत टूट कर 1,632.20 अंक के स्तर पर आ गया है।

निक्केई इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 3,048.54 अंक यानी 4.56 प्रतिशत टूट कर 63,787 अंक के स्तर तक आ गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज जोरदार कमजोरी बनी हुई है। फिलहाल यह सूचकांक 2,067 अंक यानी 4.53 प्रतिशत लुढ़क कर 43,557.98 अंक के स्तर तक आ गया है।

इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 498.60 अंक यानी 1.99 प्रतिशत फिसल कर 24,510 अंक के स्तर पर आ गया है। वहीं शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 63.82 अंक यानी 1.64 प्रतिशत गिर कर 3,818.59 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

  दिल्ली । गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ये...
राष्ट्रीय  राज्य 
जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी आज देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण। छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद स्टेशन शामिल।...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन