दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली  : दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को दूसरे महीने भी ग्राहकों पर 8 प्रतिशत तक का 'अतिरिक्त' ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने की मंजूरी दी है। इससे महीने का बिजली बिल और बढ़ सकता है।। पिछले महीने, बिजली नियामक डीईआरसी ने बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को अप्रैल के लिए अतिरिक्त ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) लगाने की मंजूरी दी थी। 

बिजली वितरण कंपनियों ने डीईआरसी से की थी राहत की मांग
ये दर बीएसईएस राजधानी के लिए 7.94 प्रतिशत, बीएसईएस यमुना के लिए 7.43 प्रतिशत और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के लिए 6 प्रतिशत थी। इन तीनों बिजली वितरण कंपनियों ने जून और जुलाई के लिए भी डीईआरसी से राहत की मांग की थी। उनका कहना था कि मई महीने के लिए बिजली खरीद की वास्तविक लागत, मौजूदा मूल बिजली खरीद लागत की तुलना में काफी बढ़ गई है। डीईआरसी के नियमों के अनुसार, एक बिल चक्र में वसूले जाने वाले FPPAS पर 10 प्रतिशत की सीमा है। इसके साथ ही, एफपीपीएएस हर महीने डीईआरसी तय करता है। 

 घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक ये खबर भी पढ़े :  घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

कैसे होती है FPPAS की गणना
FPPAS की गणना ग्राहक के फिक्स्ड यानी स्थिर शुल्क और ऊर्जा शुल्क के कुल योग के प्रतिशत के रूप में की जाती है। डीईआरसी ने 10 जुलाई को जारी एक आदेश में कहा था कि मई के लिए एफपीपीएएस की गणना बीएसईएस राजधानी के लिए 25 प्रतिशत, बीएसईएस यमुना के लिए 19.91 प्रतिशत और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के लिए 12.21 प्रतिशत की गई है। आदेश के अनुसार, डीईआरसी ने वितरण कंपनियों को 10 प्रतिशत की तय सीमा वाले एफपीपीएएस के अलावा मई के लिए अतिरिक्त राशि वसूलने की मंजूरी दी है। इससे उन्हें बिजली खरीदने की लागत में हुई 'बढ़ोतरी का कम से कम उपयुक्त हिस्सा' वसूलने में आ रही दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी। 

किस कंपनी को कितना अतिरिक्त एफपीपीएस वसूलने की मिली मंजूरी
अतिरिक्त एफपीपीएस की मंजूरी बीएसईएस राजधानी के लिए 7.94 प्रतिशत, बीएसईएस यमुना के लिए 7.43 प्रतिशत और टाटा पावर के लिए 2.21 प्रतिशत की दर से दी गई है। डीईआरसी के आदेश के अनुसार, मई, 2026 के लिए वसूल किए जा सकने वाले कुल एफपीपीएएस की दर बीएसईएस राजधानी के मामले में 17.94 प्रतिशत, बीएसईएस यमुना के लिए 17.43 प्रतिशत और टाटा पावर के मामले में 12.21 प्रतिशत है। आदेश में ये भी कहा गया है कि ये छूट आयोग के अगले आदेश तक मासिक आधार पर लागू रहेगी। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने पिछले महीने बिजली दरों में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जो 1 जुलाई से लागू हो गईं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

उद्योगपति सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन, 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। उद्योगपति और मीडिया समूह 'जी' के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने सोमवार को जानकारी दी कि उनके पिता नंद...
राज्य  दिल्ली 
उद्योगपति सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन, 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सोमवार को नामांकन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

सुप्रीम कोर्ट में नियुक्तियां योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर होती हैं: सीजेआई सूर्यकांत

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका की मजबूती के लिए बेंच और बार के...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट में नियुक्तियां योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर होती हैं: सीजेआई सूर्यकांत

एमपी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन! दो दिन में ₹1.32 करोड़ का मादक पदार्थ और वाहन जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  मध्य प्रदेश 
एमपी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन! दो दिन में ₹1.32 करोड़ का मादक पदार्थ और वाहन जब्त

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी