मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक 28 उम्मीदवारों द्वारा कुल 32 नाम निर्देशन पत्र रिटर्निग ऑफसर के समक्ष प्रस्तुत कर जमा किए।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि भारतीय जानता पार्टी के प्रत्याशी द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी द्वारा तीन नाम निर्देशन पत्र, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र, परिवर्तन पार्टी इंडिया द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, राष्ट्रीय समाधान पार्टी द्वार एक नाम निर्देशन पत्र, आपका गणतंत्र पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, राष्ट्रीय समाज पक्ष द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, भारतीय सभ्यता पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, भारतीय गणवार्ता पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, आजादी क्रांति पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, राष्ट्रीय समानता दल द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, नेशन पीपुल्स पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, राईट टू रिकॉल पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र एवं 13 निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।

मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

रिटर्निग अधिकारी सोनाली राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई 2026 मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। इसके बाद 16 जुलाई 2026 को नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि रहेगी।

राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त दो शिक्षक निलंबित

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा उप निर्वाचन 2026 के तहत् जिले में लागू आदर्श आचरण संहिता के दौरान सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधि में संलिप्त दो शासकीय शिक्षकों को आदेश जारी कर निलंबित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों के कृत्य को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत मानते हुए कार्यवाही की गई है। कलेक्टर द्वारा आदेश जारी जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है, उनमें राजीव तिवारी माध्यमिक शिक्षक हाई स्कूल मोहनाजाट एवं मुकेश शर्मा प्राथमिक शिक्षक सांदीपिनी विधालय बड़ौनी शामिल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान के बंदरगाह शहरों और अन्य स्थानों पर जोरदार हमले किए हैं। अमेरिकी मध्य...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि केवल इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट रखने वाला व्यक्ति एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में घर के सामने से अपहरण कर हत्या के आरोपित 7 लोगों को कोर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पत्नी को पति की नेट सैलरी का 25फीसद गुज़ारा-भत्ता देने का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश