एमपी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन! दो दिन में ₹1.32 करोड़ का मादक पदार्थ और वाहन जब्त

पुलिस ने लगभग 72 लाख 64 हजार रुपये का डोडाचूरा, पिकअप वाहन, मोबाइल एवं अन्य सामग्री जब्त की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है। विगत दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई कार्यवाहियों के दौरान लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ , वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई कि नीमच जिले के थाना सिंगोली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से 450 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा जब्‍त कर राजस्थान निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 72 लाख 64 हजार रुपये का डोडाचूरा, पिकअप वाहन, मोबाइल एवं अन्य सामग्री जब्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयात करने वाला भारत बन गया रक्षा उत्पादों का निर्यातक : मुख्यमंत्री डॉ यादव ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयात करने वाला भारत बन गया रक्षा उत्पादों का निर्यातक : मुख्यमंत्री डॉ यादव

इसके अतिरिक्‍त एक अन्य  कार्यवाही में थाना नीमच सिटी पुलिस ने ट्रैवल्स बस के माध्यम से तस्करी कर ले जाए जा रहे 105 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 15 लाख 75 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया है। इस प्रकार दोनों कार्यवाहियों में पुलिस ने 88 लाख 39 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

इसी तरह रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बिना नंबर की लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। कार्रवाई में डोडाचूरा एवं लग्जरी वाहन सहित लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त की है। एक अन्‍य कार्यवाही में थाना माणकचौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए जब्‍त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये है।

इंदौर के थाना कनाड़िया पुलिस ने तीन एमडी ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47.78 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं तस्करी में प्रयुक्त कार सहित लगभग 15 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्‍त की है। इसी प्रकार मंदसौर जिले के थाना नई आबादी पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 1 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की। वहीं कटनी जिले के थाना कुठला की बिलहरी पुलिस ने एक आरोपी को 10 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये) के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान के बंदरगाह शहरों और अन्य स्थानों पर जोरदार हमले किए हैं। अमेरिकी मध्य...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि केवल इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट रखने वाला व्यक्ति एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में घर के सामने से अपहरण कर हत्या के आरोपित 7 लोगों को कोर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पत्नी को पति की नेट सैलरी का 25फीसद गुज़ारा-भत्ता देने का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश