प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयात करने वाला भारत बन गया रक्षा उत्पादों का निर्यातक : मुख्यमंत्री डॉ यादव

- शिवपुरी जिले के पाली में 2,500 करोड़ रुपये के अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का हुआ भूमिपूजन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का डिफेंस सिस्टम बेहद मजबूत हो गया है। हमारी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा और मजबूत हो गई है। प्रधानमंत्री की विजनरी लीडरशीप में रक्षा उत्पादों का आयात करने वाला हमारा देश अब बीते कुछ ही सालों में रक्षा उत्पादों का निर्यातक बन गया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव रविवार को शिवपुरी जिले के पाली में लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ग्रुप के अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश तेजी से निवेश, उद्योग और रोजगार का विश्वसनीय केंद्र बन रहा है। मध्य प्रदेश आज सिर्फ एक विशाल औद्योगिक परियोजना का साक्षी नहीं, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के नए युग का उद्घोष कर रहा है।

देश में पहली बार मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग ये खबर भी पढ़े : देश में पहली बार मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अब भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं है, बल्कि स्वदेश में निर्मित आधुनिक रक्षा उपकरणों के बल पर दुनिया के सामने अपनी सामर्थ्य का परिचय दे रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में अब निजी क्षेत्र की भूमिका भी लगातार मजबूत हो रही है। भारत अब रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर हो गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार ने ग्वालियर-चंबल को संबल दिया है। आज ग्वालियर-चंबल रीजन रक्षा क्षेत्र, एविएशन, लॉजिस्टिक और आधुनिक उद्योगों में निवेश का हब बनकर उभर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शिवपुरी के पोलोग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शिवपुरी जिले के पाली में लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ग्रुप के अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का पूजा-अर्चना कर विधिवत शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से शिवपुरी जिले के लिए करीब 211 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का ई-लोकार्पण एवं ई-भूमिपूजन भी किया। इसमें 166.72 करोड़ रुपये की लागत के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 44.57 करोड़ रुपये लागत के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 106 करोड़ रुपये की लागत से शिवपुरी जिले के करेरा, खनियांधाना और गणेश खेड़ा में नवनिर्मित सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यिमक भवनों का लोकार्पण कर स्कूल चलें अभियान को नई गति दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनाउंसमेंट की नही डेवलपमेंट की सरकार है। पिछले 6 महीने में हमने मध्य प्रदेश में सेवा, संकल्प और सुशासन का नया अध्याय लिखा है। हमारी इन्वेस्मेंट फ्रेंडली नीतियों और सरल प्रक्रियाओं से मध्य प्रदेश देश में निवेश का नया और भरोसेमंद केन्द्र बन रहा है।

उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप द्वारा स्थापित किया जा रहा यह अत्याधुनिक रक्षा उत्पादन केंद्र देश की सामरिक आवश्यकताओं की आपूर्ति करेगा। साथ ही रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक, नवाचार और विनिर्माण क्षमता को भी नई गति देगा। इस डिफेंस प्रोडक्ट प्लांट में बनने वाले गोला बारूद और स्वदेशी मिसाइलें देश की सुरक्षा को और मजबूती देंगी, वहीं क्षेत्रीय युवाओं एवं जरूरतमंदों के लिए यहां करीब 4 से 5 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय लघु रक्षा उत्पादन इकाइयों को नई पहचान मिलेगी और एक सुदृढ़ सप्लाई चेन विकसित होगी, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं में लैस यह प्लांट दक्षिण एशिया में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा मिसाइल इकोसिस्टम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा, जो देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को एक मजबूत आधार भी देगा।

उन्होंने कहा कि हमने राज्य में उद्योग, अधोसंरचना और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। इससे वैश्विक स्तर की मेगा मेन्यूफेक्चरिंग यूनिट्स (विशाल औद्योगिक परियोजना ईकाईयां) अब मध्य प्रदेश में स्थापित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह रक्षा उत्पादन केंद्र क्षेत्रीय विकास का नया अध्याय लिखेगा और भारत को रक्षा क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर एवं समर्थ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर शिवपुरी शहर में बढ़ते यातायात से हो रही कठिनाई के समाधान के लिए यहां करीब 120 करोड़ रुपये लागत से 14 किमी फोरलेन (सर्कुलर रोड) बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिवपुरी शहर में उचित स्थान पर 108 फीट की शिव प्रतिमा की स्थापना के साथ यहां एक सुंदर टूरिज्म सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नाम सुपर स्पेशिलिटी सेंटर, सीटी स्कैन यूनिट एवं कार्डियोलॉजी यूनिट खोली जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी जिले में सुभाषपुरा को नई तहसील बनाने, खोड़ में नया शासकीय महाविद्यालय खोलने एवं पिछोर विधानसभा क्षेत्र के वीरा में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि करेरा से भितरवार से समोहा डैम तक पक्की सड़क बनाई जाएगी। जिले की एक विधानसभा क्षेत्र में फल सब्जी मंडी भी खोली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र में एक नया सांदीपनि विद्यालय बनाने तथा जिला अस्पताल शिवपुरी में बच्चों के उपचार के लिए 200 बिस्तरों का एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, होमगार्डों के ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज समेत दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, होमगार्डों के ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज समेत दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

ब्राजील पर ऐतिहासिक जीत के बाद बोले नॉर्वे के कोच: हमारी सबसे बड़ी ताकत टीम की एकजुटता

ईस्ट रदरफोर्ड। फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में...
खेल 
ब्राजील पर ऐतिहासिक जीत के बाद बोले नॉर्वे के कोच: हमारी सबसे बड़ी ताकत टीम की एकजुटता

फीफा विश्व कप 2026: हालैंड के दो गोल से नॉर्वे ने रचा इतिहास, ब्राजील 2-1 से बाहर

न्यूयॉर्क। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के अंतिम मिनटों में दागे गए दो शानदार गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: हालैंड के दो गोल से नॉर्वे ने रचा इतिहास, ब्राजील 2-1 से बाहर

महोबा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की बीती रात बाइक और कार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महोबा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आज 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश के चलते अब...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आज 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, होमगार्डों के ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज समेत दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, होमगार्डों के ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज समेत दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

महोबा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की बीती रात बाइक और कार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महोबा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसने सब को हिला कर रख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान