दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसने सब को हिला कर रख दिया। एक कलयुगी भाई ने अपनी सगी बहन को हवस का शिकार बनाता रहा और किशोरी डर और शर्मिंदगी की वहज से किसी को कुछ नहीं कह पा रही थी। लेकिन जब हिम्मत जुटाकर परिवार को बड़े भाई की करतूत बताई तो किसी ने विश्वास नहीं किया। इसके बाद उसने सहेलियों से दरिंदगी करने का वीडियो बनवाकर घर वालों को दिया तब किशोरी की छोटी भाभी ने थाने पहुंच लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो भाई ने दुष्कर्म की बात स्वीकार करते हुए कहा बहन में उसको अपनी मरी पत्नी का चेहरा नजर आता है इसलिए उसने शारीरिक संबंध बनाए।


3 साल पहले पत्नी की हत्या कर गया था जेल
मामला थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की 3 साल पहले शराब पीने से मना करने पर हत्या कर दिया था। जिस पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। दो साल पहले जमानत पर छूटकर आया आरोपी भाई पिछले डेढ़ वर्ष से अपनी छोटी 16 वर्षीय बहन से जबरन दुष्कर्म करता रहा। भाई के जुल्म से तंग आकर किशोरी ने सहेलियों की मदद से वीडियो बनाकर जब परिवार के लोगों को दिखाया तो सभी शर्मसार हो गए। छोटी भाभी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

धोखाधड़ी व झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : धोखाधड़ी व झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

जेल से छूटकर छोटी बहन को बनाया हवस का शिकार
बताया जा रहा है कि आरोपी 30 वर्षीय भाई रावेन्द्र पासवान का गांव जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर के आस-पास है। आरोपी मजदूरी का काम करता है और नशेड़ी भी है। आरोपी ने सितंबर 2023 में पत्नी की हत्या की थी। पत्नी ने जब शराब पीने से मना किया था तो रावेंद्र ने उसको पीट-पीटकर मौत को घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद जब घर पहुंचा तो बताया जा रहा है कि एक दिन शाम को नशे की हालत में छोटी बहन को पकड़ लिया और जबरन डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी भाई ने पुलिस से बताया कि मेरी बहन में मेरी मरी पत्नी का चेहरा दिखता था इसलिए उसके साथ संबंध बनाए।

परिवार ने नहीं माना, वीडियो प्रमाण ने खोला राज
पीड़िता ने करीब 15 दिन पहले परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन परिवार के लोगों ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। इसके बाद उसने अपनी छोटी भाभी और सहेलियों को आपबीती बताई। छोटी भाभी ने जब जेठ का विरोध किया तो आरोपी ने छोटी भाभी के साथ भी मारपीट की। किशोरी ने सहेलियों की मदद से घटना का वीडियो बनवाया, जिसे देखने के बाद परिजनों को घटना की सही जानकारी हुई।

बहन का वीडियो सबूत बना सजा का हथियार
फिर छोटी भाभी की तहरीर पर थाना थरियांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बड़े भाई को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण गुरुवार को कराया गया है।

हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही पीड़िता
आरोपी के परिवार में एक छोटा भाई और उसकी पत्नी के अलावा मां व पीड़ित छोटी बहन है। पिता की 7 साल पहले मौत हो चुकी थी। आरोपी और उसका भाई मजदूरी करते हैं। पीड़ित बहन हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही है। रावेंद्र जून 2024 में जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आने के बाद जब भी नशा करके आता तो बहन के साथ जबरन दुष्कर्म करता था।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए ताकि आपका दिल स्वस्थ रहे

गुड कोलेस्ट्रॉल : आजकल देश दुनिया में हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। हार्ट की बीमारी बढ़ने के पीछे...
लाइफस्टाइल 
गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए ताकि आपका दिल स्वस्थ रहे

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयात करने वाला भारत बन गया रक्षा उत्पादों का निर्यातक : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का डिफेंस...
राज्य  मध्य प्रदेश 
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयात करने वाला भारत बन गया रक्षा उत्पादों का निर्यातक : मुख्यमंत्री डॉ यादव

ऐसे बनाएं दलिया का हलवा तो बढ़ जाएगी कैल्शियम की मात्रा, हड्डियां बनेंगी मजबूत

दलिया का हलवा  :अगर आपको शाम के समय कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप दलिया का...
खाना पकाना 
ऐसे बनाएं दलिया का हलवा तो बढ़ जाएगी कैल्शियम की मात्रा, हड्डियां बनेंगी मजबूत

आत्मनिर्भर और रक्षा उत्पाद निर्माता के रूप में हो रही अब भारत का पहचान : ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह भारत का दौर है। आज हमारा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
आत्मनिर्भर और रक्षा उत्पाद निर्माता के रूप में हो रही अब भारत का पहचान : ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मध्य प्रदेश में नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य

उत्तर प्रदेश

 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसने सब को हिला कर रख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान