घर में केसर उगाने का आसान तरीका और पूरी प्रक्रिया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 केसर की खेती :महंगे मसालों की बात आते ही केसर का नाम सबसे ऊपर देखने को मिलता है, यही कारण है कि इसको लाल सोना कहा जाता है. केसर का नाम आते ही हर किसी के दिमाग में यही आता है कि केसर सिर्फ कश्मीर की ठंडी-ठंडी वादियों में उगाई जाती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल अलग-अलग जगहों पर लोग बंद कमरों के अंदर भी केसर उगा रहे हैं. इस नए तरीके को इनडोर सैफरन फार्मिंग या एरोपोनिक फार्मिंग कहा जाता है, जिसमें बिना खुले खेत के, सिर्फ एक कमरे में ही सही तापमान और नमी देकर केसर की खेती की जा सकती है.

इस जानकारी के बाद हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल आता है कि आखिर कश्मीर की ठंडी वादियों में उगाई जाने वाली केसर केवल एक बंद कमरे में कैसे उगाई जा सकती है. इतना ही नहीं, कई किसानों ने इसकी खेती कर काफी मुनाफा भी कमाया है. यही वजह है कि आज के समय में केसर उगाने की यह प्रक्रिया हर किसान को आकर्षित कर रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन,घर पर कैसे उगाएं लौकी?   ये खबर भी पढ़े : हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन,घर पर कैसे उगाएं लौकी?  

घर में केसर उगाने का आसान तरीका और पूरी प्रक्रिया
घर पर केसर उगाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के केसर के बीज यानी कॉर्म खरीदे जाते हैं, जो आमतौर पर अगस्त से नवंबर के बीच उपलब्ध होते हैं. इन कॉर्म को मिट्टी में नहीं, बल्कि खुली हवा वाली ट्रे में करीब-करीब जमाकर रखा जाता है और इन ट्रे को कई परतों में ऊपर-नीचे रैक पर लगाया जाता है, ताकि कम जगह में ज्यादा पौधे उगाए जा सकें.

शुरुआत के करीब 90 से 100 दिनों तक कमरे को पूरी तरह अंधेरा रखा जाता है, ताकि कॉर्म में जड़ें और अंकुर सही तरीके से बन सकें. इसके लिए खिड़कियों को काले कपड़े या मोटे कार्डबोर्ड से ढक दिया जाता है. इतने दिन बाद जब पौधा फूल देने के लिए तैयार होने लगता है, तो कमरे में हल्की रोशनी दी जाती है, जिससे फूल खिलने लगते हैं.


तापमान और नमी का सही संतुलन है सफलता की कुंजी
इस पूरी प्रक्रिया में तापमान का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. कॉर्म को सुप्त अवस्था में 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रखा जाता है, जबकि फूल आने के समय तापमान करीब 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाता है. इसके लिए किसान कमरे में तापमान और नमी नापने वाले छोटे उपकरण लगाते हैं, ताकि हर स्टेज पर सही माहौल बना रहे. अनुमान के मुताबिक करीब 20 बाय 20 फीट के छोटे से कमरे से भी सालभर में 900 से 1100 ग्राम तक केसर तैयार की जा सकती है, जो पारंपरिक खेती के मुकाबले काफी अच्छा उत्पादन माना जाता है.

इस तरीके की सबसे खास बात यह है कि इसे मौसम की परवाह किए बिना, देश के किसी भी शहर में अपनाया जा सकता है, चाहे वहां की जलवायु कश्मीर जैसी हो या न हो. इससे न सिर्फ शहरों में रहने वाले लोगों को घर बैठे खेती करने का मौका मिल रहा है, बल्कि छोटी जगह में भी अच्छी कमाई करने का जरिया भी बन रहा है.

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ब्राजील पर ऐतिहासिक जीत के बाद बोले नॉर्वे के कोच: हमारी सबसे बड़ी ताकत टीम की एकजुटता

ईस्ट रदरफोर्ड। फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में...
खेल 
ब्राजील पर ऐतिहासिक जीत के बाद बोले नॉर्वे के कोच: हमारी सबसे बड़ी ताकत टीम की एकजुटता

फीफा विश्व कप 2026: हालैंड के दो गोल से नॉर्वे ने रचा इतिहास, ब्राजील 2-1 से बाहर

न्यूयॉर्क। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के अंतिम मिनटों में दागे गए दो शानदार गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: हालैंड के दो गोल से नॉर्वे ने रचा इतिहास, ब्राजील 2-1 से बाहर

महोबा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की बीती रात बाइक और कार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महोबा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आज 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश के चलते अब...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आज 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

प्रो बॉक्सिंग लीग का आगाज़ 6 जुलाई से, दिल्ली करेगा मेजबानी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली पहली बार प्रोफेशनल बॉक्सिंग के बड़े आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। प्रो बॉक्सिंग लीग...
राष्ट्रीय  खेल 
प्रो बॉक्सिंग लीग का आगाज़ 6 जुलाई से, दिल्ली करेगा मेजबानी

उत्तर प्रदेश

महोबा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की बीती रात बाइक और कार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महोबा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसने सब को हिला कर रख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान