अमेरिका से अनबन के बीच नेतन्याहू ने भारत को बताया खास दोस्त

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

इजरायल :इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को इजरायल के सबसे मजबूत समर्थकों में से एक बताया। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उस टिप्पणी का विरोध किया जिसमें कहा गया था कि इजरायल को अपने "इकलौते शक्तिशाली सहयोगी" अमेरिका की आलोचना करने से बचना चाहिए। बता दें कि बीते दिनों नेतन्याहू ने अमेरिका को लेकर कई ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिसके बाद अमेरिका इजरायल के बीच अनबन की बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में जेडी वेंस ने अमेरिका को इजरायल का इकलौता शक्तिशाली सहयोगी देश बताया था। हालांकि नेतन्याहू ने भारत का नाम लेते हुए कहा कि हमारे और भी दोस्त हैं।

'भारत से जबरदस्त समर्थन: नेतन्याहू'
 नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को भारत से "जबरदस्त" समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा, "मैं जेडी वेंस का सम्मान करता हूं और हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनकी हर बात से सहमत हूं। व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप हमारे सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं और मैं अपनी इस बात पर पूरी तरह कायम हूं।" उन्होंने कहा, "हमारे कुछ और दोस्त भी हैं, जैसे भारत नाम का एक छोटा सा देश। आप जानते हैं कि वहां 1.4 अरब लोग रहते हैं, और सच कहूं तो हमें वहां से जबरदस्त समर्थन मिलता है। आप जानते हैं, मेरा एक फेसबुक पेज है और मुझे वहां से भारी समर्थन मिलता है।"

 अमेरिका हथियारों का भंडार बढ़ाएगा, ट्रंप ने डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू किया ये खबर भी पढ़े :  अमेरिका हथियारों का भंडार बढ़ाएगा, ट्रंप ने डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू किया

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सोशल मीडिया और कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आलोचना के बावजूद, इजरायल को कई दूसरे देशों का समर्थन हासिल है। नेतन्याहू ने कहा, "कई नेता मुझे फोन करके कहते हैं, 'देखिए, मुझे पब्लिक ओपिनियन (जनमत) को लेकर कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप जानें कि हम आपका सम्मान करते हैं। क्या हम कुछ समझौते कर सकते हैं? क्या आप हमें अपनी सेना की कुछ तकनीकें सिखा सकते हैं? और क्या हमें आपकी AI और साइबर विशेषज्ञता मिल सकती है?'"

नेतन्याहू ने आगे कहा कि इजरायल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी बना हुआ है। उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि साइबर के मामले में इजरायल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और हमारी टेक्नोलॉजी बहुत बेहतरीन है। इसलिए, रिश्ते वैसे नहीं हैं जैसे वे दिखते हैं, और हमारे बहुत सारे दोस्त हैं।"

जेडी वेंस ने क्या कहा?
नेतन्याहू की ये बातें जेडी वेंस के उस बयान के जवाब में आईं जो उन्होंने पिछले महीने व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग और बाद में 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कही थीं। उस समय उन्होंने इजरायल से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता का सम्मान करने को कहा था। वेंस ने कहा, "उनके लिए मेरा संदेश दो बातों पर आधारित होगा। पहली बात: डोनाल्ड जे. ट्रंप दुनिया के एकमात्र ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं जो इस समय इजरायल के प्रति सहानुभूति रखते हैं।"

इजरायली नेताओं के अमेरिका-ईरान समझौते से नाखुश होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए वेंस ने कहा था, "अगर मैं इजरायली सरकार की कैबिनेट में होता, तो मैं दुनिया में बचे अपने एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी पर हमला नहीं करता।" वेंस ने इजरायल की दीर्घकालिक सुरक्षा रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "आपका सटीक प्रस्ताव क्या है? आप 90 लाख लोगों का देश हैं। आप राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हर समस्या का समाधान सिर्फ़ लोगों को मारकर नहीं निकाल सकते।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सीरिया की अंतरिम संसद का पहला सत्र टला, सुरक्षा कारणों से बैठक स्थगित

दमिश्क (सीरिया)। सीरिया में बशर अल-असद के दशकों पुराने शासन के पतन के बाद गठित अंतरिम संसद (पीपुल्स असेंबली) का...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया की अंतरिम संसद का पहला सत्र टला, सुरक्षा कारणों से बैठक स्थगित

बसपा सम्मेलन में हंगामा: प्रत्याशी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) सीट पर बहुजन...
उत्तर प्रदेश 
बसपा सम्मेलन में हंगामा: प्रत्याशी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मऊ : मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर बसपा के प्रभारी प्रत्याशी जे.के. आजाद के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में विरोध, पुलिस ने स्थिति संभाली

मऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) सीट पर बहुजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मऊ : मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर बसपा के प्रभारी प्रत्याशी जे.के. आजाद के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में विरोध, पुलिस ने स्थिति संभाली

चेतगंज और रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा,एक गोली से घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद की चेतगंज और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात रामनगर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेतगंज और रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा,एक गोली से घायल

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले...