यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कीव। रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन की राजधानी कीव पर आधी रात बाद हमला किया। रूसी हमले आज तड़के तक जारी रहे। देश की वायुसेना ने यह जानकारी दी। यह हमला तुर्किये में होने वाले उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हिस्सा लेने की संभावना है। रूस ने एक हफ्ते में यूक्रेन पर 2,200 ड्रोन और 1,730 गाइडेड बमों से हमला किया है।

द कीव इंडिपेंडेंट, कीव पोस्ट और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी कीव के केंद्र में तड़के शक्तिशाली विस्फोट हुए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं और राजधानी के कम से कम दो इलाकों में आग लगने या मलबे से नुकसान की खबर है। क्लिट्स्को ने कहा कि पोडिल्स्की जिले में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसमें लोग फंसे हुए हैं।

ट्रंप ने यूरोप को दी 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी ये खबर भी पढ़े : ट्रंप ने यूरोप को दी 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी

हमले से कुछ देर पहले ही पूरे शहर में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। इससे पहले रविवार को दिन में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी जारी की थी कि खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि रूस नए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। पिछले गुरुवार को रूस ने कीव पर जबरदस्त हमला किया था। इस हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए थे। तुर्किये के अंकारा में मंगलवार को शुरू होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध मुख्य मुद्दा होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के दिशा-निर्देश पर रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। यूक्रेन के शहरों को मॉस्को के ड्रोन और मिसाइलों से लगभग हर रात हमलों का सामना करना पड़ रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार, रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप से लगभग 90 मिनट तक फोन पर बातचीत की। बातचीत में ट्रंप ने फिर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद की पेशकश की।

कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख टिमुर तकाचेंको ने बताया कि शहर के पोडिल्स्की जिले में एक रिहायशी इमारत की 7वीं और 9वीं मंजिल के बीच का हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। डार्नित्स्की जिले में तीन अन्य अपार्टमेंट इमारतों को निशाना बनाया गया है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि कीव शहर की सीमा के भीतर कम से कम सात लोग घायल हुए। क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाशनिक ने बताया कि राजधानी के ठीक बाहर कीव ओब्लास्ट में स्थित बुचा में भी कम से कम तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 1:40 बजे के आसपास कई धमाके हुए। फिर रात 2:10 बजे और 3:15 बजे हमलों का नया दौर शुरू हुआ। धमाकों से घबराए कीव के हजारों निवासी पनाह लेने के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की ओर भागे। उधर, मिसाइल हमलों के जवाब में, पोलैंड की वायुसेना ने कहा कि उसने देश के अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर लड़ाकू विमान तैनात किए।

जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, " यह पुतिन का तरीका है। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद और अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन से पहले रूस तबाही मचाना चाहता है। इस बीच, यूक्रेन ने भी रूसी क्षेत्र के भीतर तेल रिफाइनरियों, बंदरगाहों और सैन्य कारखानों जैसे अहम बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ा दिए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को सिर्फ एक हफ्ते में लगभग रूसे के 2,200 ड्रोन, 1,730 से ज्यादा गाइडेड एरियल बम और 106 मिसाइलों का सामना करना पड़ा। जेलेंस्की ने माना कि यूक्रेन के पास एंटी-बैलिस्टिक क्षमता की भारी कमी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीरिया की अंतरिम संसद का पहला सत्र टला, सुरक्षा कारणों से बैठक स्थगित

दमिश्क (सीरिया)। सीरिया में बशर अल-असद के दशकों पुराने शासन के पतन के बाद गठित अंतरिम संसद (पीपुल्स असेंबली) का...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया की अंतरिम संसद का पहला सत्र टला, सुरक्षा कारणों से बैठक स्थगित

बसपा सम्मेलन में हंगामा: प्रत्याशी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) सीट पर बहुजन...
उत्तर प्रदेश 
बसपा सम्मेलन में हंगामा: प्रत्याशी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मऊ : मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर बसपा के प्रभारी प्रत्याशी जे.के. आजाद के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में विरोध, पुलिस ने स्थिति संभाली

मऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) सीट पर बहुजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मऊ : मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर बसपा के प्रभारी प्रत्याशी जे.के. आजाद के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में विरोध, पुलिस ने स्थिति संभाली

चेतगंज और रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा,एक गोली से घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद की चेतगंज और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात रामनगर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेतगंज और रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा,एक गोली से घायल

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले...