यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मॉस्को/कीव। यूक्रेन ने बीती रात रूस पर एक और बड़ा ड्रोन हमला किया। एक साथ सैकड़ों ड्रोन छोड़े। यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग के पास तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया । रूस के रक्षा मंत्रालय ने माना कि इस हमले में करीब 500 ड्रोन शामिल रहे। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक्स पर इस हमले का एक वीडियो भी जारी किया। इसमें सेंट पीटर्सबर्ग के बंदरगाह पर मौजूद एक तेल सुविधा केंद्र से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

अमेरिकी चैनल एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग बंदरगाह पर तेल सुविधा केंद्र के साथ-साथ क्रोनस्टेड नौसैनिक अड्डे के आसपास सैन्य ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में लगभग लंबी दूरी के 500 ड्रोन शामिल रहे। मॉस्को के मेयर ने कहा कि 200 ड्रोन ने रूस की राजधानी को निशाना बनाया। यूक्रेन अब रूस के अंदर तक तेल रिफाइनरी और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ रक्षा उद्योग केंद्रों पर लगभग रोजाना सफलतापूर्वक हमले कर रहा है। हमलों में वह लंबी दूरी के ड्रोन का प्रयोग कर रहा है।

  वेनेजुएला में भूकंप से तबाही बढ़ी, हताहतों की संख्या 1,430 पहुंची, लाखों लोग संकट में ये खबर भी पढ़े :  वेनेजुएला में भूकंप से तबाही बढ़ी, हताहतों की संख्या 1,430 पहुंची, लाखों लोग संकट में

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के हमलों के बाद रूस के कई इलाकों में ईंधन की कमी हो गई है। लोग गैस स्टेशनों पर लंबी लाइनों में इंतजार करते हुए खुद के वीडियो बना रहे हैं। साथ ही, युद्ध के मैदान में रूस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। मध्यम दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल करके यूक्रेन का तेजी से असरदार होता अभियान रूस के लॉजिस्टिक्स को निशाना बना रहा है और कब्जे वाले क्रीमिया में आपूर्ति लाइनों को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। क्रीमिया में अधिकारियों ने ईंधन की कमी के कारण इमरजेंसी की स्थिति घोषित कर दी है और यूक्रेनी हमलों के कारण बिजली कटौती के बीच कर्फ्यू लगा दिया है।

इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रात में वर्दी पहनकर एक सैन्य ठिकाने का दौरा किया। रूस की सेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र में एक अहम रक्षा केंद्र कोस्टियान्टिनिव्का शहर पर कब्जा कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का कहना है कि अगर यह दावा सच है तो इसे रूस के लिए बड़ी सफलता कहा जा सकता है। यह इस साल मॉस्को की युद्ध के मैदान में पहली बड़ी सफलता होगी।

पोलैंड के रक्षा विश्लेषक और रोचन कंसल्टिंग के निदेशक कॉनराड मुजिका के अनुसार, रूस बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है और हो सकता है कि मई में उसने जितना इलाका हासिल किया, उससे ज्यादा इलाका कुल मिलाकर गंवा दिया हो। स्वतंत्र समीक्षकों और पश्चिमी देशों की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़ाई में रूसी सेना को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद; कई उग्रवादी गिरफ़्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल उग्रवादियों, मादक पदार्थ तस्कर एवं अन्य अपराधों में शामिल लोगों के विरूद्ध लगातार...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद; कई उग्रवादी गिरफ़्तार

लोक कला जगत को बड़ा झटका: प्रख्यात कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
लोक कला जगत को बड़ा झटका: प्रख्यात कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश से अधिकांश जिलों में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

दिल्ली: दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर...
दिल्ली 
दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक...
उत्तर प्रदेश 
सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज