नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की.

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न ये खबर भी पढ़े : आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. ऐसे में पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है.

इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है. साथ ही महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी आदि की भी मदद ली जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पार्किंग परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि महिला पार्किंग तक कब और किन परिस्थितियों में पहुंची थी. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसकी मौत स्वाभाविक है? या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और महिला की पहचान होने के बाद उसके परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद; कई उग्रवादी गिरफ़्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल उग्रवादियों, मादक पदार्थ तस्कर एवं अन्य अपराधों में शामिल लोगों के विरूद्ध लगातार...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद; कई उग्रवादी गिरफ़्तार

लोक कला जगत को बड़ा झटका: प्रख्यात कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
लोक कला जगत को बड़ा झटका: प्रख्यात कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश से अधिकांश जिलों में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

दिल्ली: दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर...
दिल्ली 
दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

उत्तर प्रदेश

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक...
उत्तर प्रदेश 
सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज