पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल हो गए। तीन घायल सहित चार आरोपित गिरफ्तार किये गए है।

उनके पास से ग्यारह लाख की नकदी और तीन अवैध असलहा बरामद किया गया है। एक जीप कंपास और कुछ ज्वेलरी भी बरामद हुई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक वृजनरायण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात्रि में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त और चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

रालोद छात्र सभा ने फूंका अखिलेश का पुतला ये खबर भी पढ़े : रालोद छात्र सभा ने फूंका अखिलेश का पुतला

इसी दौरान बीती रात में लगभग 3 बजे के आसपास थाना जयसिंहपुर पुलिस के द्वारा पीढ़ी टोल के पास चेकिंग की जा रही थी। सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जीप कंपास के साथ उनके क्षेत्र में घूम रहे हैं ।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया , परंतु वे बदमाश ज़बरदस्ती वहाँ से निकलकर भागे, पुलिस बल के द्वारा पीछा किया गया। अपने आप को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायर किया ।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही मे तीन आरोपित घायल हो गए । उनकी पहचान अनिकेत चौहान पुत्र पिंकू चौहान, निवासी नरेंद्रपुर, थाना सदरपुर, सीतापुर के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के तौर पर उक्त आरोपित के ऊपर लगभग 52 मुकदमे हैं। पचास हजार का इनामी बदमाश भी है।

दूसरा आरोपित आकाश पुत्र अवधेश, निवासी बीबीपुर, थाना इमलीया सुल्तानपुर, इसके ऊपर 46 मुकदमे दर्ज होना बताए जा रहे हैं। मिथलेश चौहान पुत्र सुंदर लाल, निवासी मथुआपुर, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर, इसके ऊपर कुल 26 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

अजय पुत्र अनंत राम, निवासी बीबीपुर इमलीया, सुलतानपुर, इसके ऊपर कुल 22 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। सभी घायल आरोपित को, जिसमें तीन घायल हैं, इनको इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया है, जहाँ पर इनका इलाज किया जा रहा है।

इनके पास से कुल 3 अदद देशी तमंचे, 22 राउंड जिंदा कारतूस, लगभग ग्यारह लाख रुपये नकद, एक जीप कंपास और कुछ ज्वेलरी भी बरामद हुए हैं।

पूछताछ में उक्त अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि इनके द्वारा काफी दिनों से आसपास के जनपदों में, पूरे क्षेत्र में लगातार चोरियां संपादित की जा रही हैं। आज भी ये चोरी करने की नियत से ही आए हुए थे, जिसके दौरान ये पकड़े गए हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

यूपी में कानून का नही,  पुलिस का गुंडाराज :स्वामी प्रसाद     

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 