हरियाली उत्सव सीजन फाइव 

— “ नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026” सुरभि सिंह बनी 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

-रिमझिम बरसात के बीच दिलचस्प प्रतिस्पर्धाएं बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हरियाली तीज के पावन अवसर पर रेल विहार कॉलोनी की महिलाओं और नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से “ हरियाली उत्सव सीजन फाइव - खुशहाल लाइफ” का आयोजन गोमती नगर विराज खंड स्थित हैनीमैन चौराहा में किया गया।  इसमें सौन्दर्य और टैलेंट के एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रतियोगिताएं आकर्षण का केन्द्र बनी। कार्यक्रम के आरंभ में नीशू त्यागी, नीरा लोहानी, सीमा भट्ट, विमला राव, रचना सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, प्रभा मायर, नम्रता, संगीता कुमार द्वारा मंगल दीप प्रकाशित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में साल 1958 से 2000 तक के मशहूर बालीवुड सांग्स पर मनभावन लोक गायन व नृत्य प्रस्तुतियां भी देखने को मिली। 
“ हरियाली उत्सव सीजन फाइव - खुशहाल लाइफ ” की शुरुआत पारंपरिक रूप से गणेश वंदना से हुई। इसे मायरा द्वारा प्रभावी रूप से पेश किया गया। अवसर सावन में आयोजित होने वाली हरियाली तीज का था इसलिए विशेष प्रस्तुति के रूप में नीशू त्यागी ने साल 1961 में आई फिल्म 'सेनापति' के लोकप्रिय गीत “ हिंडोला झूला झूलन आई बलमा ” पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके उपरांत सावन माह में गाए जाने वाले प्रसिद्ध ऋतुगीत-कजरी, के अंतर्गत “ हरे रामा भीजत मोर चुनरिया ” की प्रस्तुति को खासा सराहा गया। सीमा भट्ट ने “अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया ” पर नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। 'कृष्णावतारम' फिल्म के मशहूर गीत “ प्रेम की लीला ” पर रचना मिश्रा ने नृत्य कर शिव के प्रिय माह सावन में लोगों को कृष्ण भक्ति से सराबोर कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा,...

यूपी में कानून का नही,  पुलिस का गुंडाराज :स्वामी प्रसाद     

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 