मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के साथ शराब के नशे में धुत दो दबंगों ने जमकर मारा पीटा और आरोपियों ने मजदूर को लात-घूंसों से पीटने के साथ ही सिर फोड़ कर लहूलूहान कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया।
नगराम क्षेत्र के समेसी गांव निवासी मजदूर महेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह कस्बे में एक फल की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान शाहमोहम्मदपुर अपैया निवासी विनीत अपने साथी छोटेलाल के साथ वहां पहुंचा।
आरोप है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे और बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी । थाना प्रभारी अजंनी कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।