डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा, चारा, दाना, स्वच्छ पेयजल, टीन शेड, बाउंड्री वॉल, हरा चारा, चिकित्सा व्यवस्था आदि की समीक्षा से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एस के तिवारी को 03 दिन के अंदर गो-आश्रय स्थलों में सीसीटीवी व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया की वृहद गो-संरक्षण केंद्रों एवं अस्थाई/स्थाई गो-आश्रय स्थलों में बरसात के मौसम के दृष्टिगत कहीं भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। अस्थाई गो-आश्रय स्थल मोहद्दीनपुर में संरक्षित गोवंशों को अतिशीघ्र कान्हा गौशाला कुरमौल में संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त गो-शालाओं में संरक्षित गोवंशों का रूटीन परीक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण करने हेतु संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
समीक्षा के दौरान गो-आश्रय स्थलों के निरीक्षण/सत्यापन हेतु नामित जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने दिया जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश  ये खबर भी पढ़े : डीएम ने दिया जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा,...

यूपी में कानून का नही,  पुलिस का गुंडाराज :स्वामी प्रसाद     

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 