ऑपरेशन मजनू: महुली पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय*  द्वारा “ऑपरेशन मजनू” के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, प्रमुख मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई। पुलिस टीमों द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, छात्राओं एवं महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों की चेकिंग की गई।
रास्तों में अशोभनीय हरकत, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।
12 व्यक्तियों से कराया गया माफीनामा
अभियान के दौरान अनुचित रूप से घूमते पाए गए/अशोभनीय गतिविधियों में संलिप्त 12 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा कड़ी हिदायत एवं चेतावनी दी गई तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने के संबंध में उनसे माफीनामा भी कराया गया।
महुली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमना, छात्राओं का पीछा करना, अशोभनीय टिप्पणी करना, रास्तों में छेड़खानी करना अथवा महिलाओं को असहज महसूस कराने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 कम उम्र में वाहन चलाने वालों को किया गया जागरूक
कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में अभिभावकों को भी जागरूक किया गया कि बच्चों को समय से पहले वाहन की चाबी देना उनके जीवन को जोखिम में डाल सकता है। एक छोटी सी लापरवाही सड़क हादसे का कारण बन सकती है और पूरे परिवार की खुशियां प्रभावित हो सकती हैं।
 बेटियों की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी
महुली पुलिस का यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षित वातावरण एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास है। हर बेटी को यह भरोसा होना चाहिए कि वह बिना डर के स्कूल जा सकती है, सड़क पर चल सकती है और अपने सपनों की ओर बढ़ सकती है।
महुली पुलिस का संकल्प है कि बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक  के निर्देशों के क्रम में महुली पुलिस द्वारा अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। आमजन से अपील है कि किसी भी मनचले अथवा संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

कर्नाटक ने पेश की हरियाली की मिसाल, कचरे के पहाड़ को बनाया हरा-भरा

62,252 मीट्रिक टन कचरा का निस्तारण कर 22 एकड़ जमीन को बनाई शहरी भूमि नई दिल्ली। कर्नाटक के रायचूर शहर...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक ने पेश की हरियाली की मिसाल, कचरे के पहाड़ को बनाया हरा-भरा

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुरू किया जागरूकता अभियान

ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर-बैनर से यात्रियों को किया जाएगा जागरूक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुरू किया जागरूकता अभियान

36.8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

उन्नाव। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग...
उत्तर प्रदेश 
36.8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

पिता से नहीं छूटी शराब,बेटी ने छोड़ दिया दुनिया  

-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  