बीरबाबा मंदिर पर कांवड़ भक्तों ने लगाया भव्य भंडारा

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,18 अगस्त(तरुणमित्र)। निघासन क्षेत्र स्थित ग्राम बरोठा से छठी विशाल कांवड़ यात्रा लेकर छोटी काशी गोला गोकरननाथ धाम पहुंचे शिवभक्तों ने मंगलवार को वापस लौटकर प्राचीन बीरबाबा मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा।
 
कांवड़ भक्तों ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने के साथ जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना भी पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी भावना के साथ कांवड़ यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
 
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बरोठा गांव से छठी विशाल कांवड़ यात्रा बीरबाबा मंदिर से रवाना हुई थी। सैकड़ों शिवभक्त कांवड़ लेकर लिलौटीनाथ धाम एवं देवकली मंदिर होते हुए गोला गोकरननाथ धाम पहुंचे थे। वहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की थी।
 
मंगलवार को यात्रा से वापस लौटे कांवड़ भक्तों ने बीरबाबा मंदिर पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में हजारों की संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
 
कांवड़ यात्रा के आयोजक अनिल प्रकाश त्रिवेदी सहित अन्य शिवभक्तों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सेवा और सद्भावना को बढ़ावा देना है। सावन के महीने में जितने अधिक पुण्य और सेवा के कार्य किए जाएं, उतना ही अच्छा है। भंडारे में श्रद्धालुओं की सेवा करने को भी उन्होंने भगवान शिव की सेवा बताया।
 
भंडारे के दौरान अमर प्रकाश शुक्ला , संजोग पाण्डेय, सुधीर शुक्ला, गुड्डू राजपूत, संदीप वर्मा, राजीवन राजपूत, उमाशंकर लोधी, मनोज शुक्ला, राजू पांडेय, रामसनेही, सहित बड़ी संख्या में कांवड़ भक्त एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नोएडा के डेटा सेंटर पार्क के लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड को...
उत्तर प्रदेश 
निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

परमार्थ निकेतन में नेताजी बोस के संकल्प को किया याद, दी श्रद्धांजलि

आज की परमार्थ गंगा आरती नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर की समर्पित ऋषिकेश। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में नेताजी बोस के संकल्प को किया याद, दी श्रद्धांजलि

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

- गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

पीएम मोदी के संकल्पों में हरसंभव योगदान देगा मप्र: मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मध्य प्रदेश 
पीएम मोदी के संकल्पों में हरसंभव योगदान देगा मप्र: मोहन यादव

रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

रायबरेली। डी फार्मा के छात्र की हत्या मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल बाद बड़ा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश

निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नोएडा के डेटा सेंटर पार्क के लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड को...
उत्तर प्रदेश 
निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

- गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

रायबरेली। डी फार्मा के छात्र की हत्या मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल बाद बड़ा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण