बेटे के लौटने की थी आस, शव मिलने से टूटी परिवार की उम्मीद

'कांवड़ भरने गया युवक गंगा में डूबा, दो दिन बाद मिला शव'

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

रोहित यादव

औरंगाबाद-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। मैगलगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव से करीब 50 लोगों के साथ कांवड़ भरने फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट गए 20 वर्षीय पवन पाल पुत्र जितेंद्र पाल की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद सोमवार को फर्रुखाबाद पुलिस ने पवन का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
 
जानकारी के अनुसार पवन पाल शुक्रवार देर रात अपने गांव के करीब 50 साथियों के साथ पांचाल घाट पहुंचा था। शनिवार सुबह सभी को गंगा जल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होना था। शनिवार सुबह पवन अपने साथियों कौशल, मोहित और आकाश के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान पवन और उसका एक साथी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
 
शोर सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। गोताखोरों ने पवन के साथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पवन गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। इसके बाद गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार देर शाम तक करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में खोजबीन की गई, लेकिन पवन का कोई सुराग नहीं मिल सका।
 
रविवार को भी गोताखोरों की मदद से करीब 35 किलोमीटर के क्षेत्र में पवन की तलाश जारी रही, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सोमवार को फर्रुखाबाद पुलिस ने पवन का शव बरामद होने की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
आपको बतातें चलें कि पवन दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे के गंगा में डूबने के बाद से परिजन उसके सकुशल वापस लौटने की उम्मीद लगाए बैठे थे। सोमवार को शव मिलने और मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज,...
उत्तर प्रदेश 
‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

दिल्ली सरकार ने सिनेमैटोग्राफ के लिए लागू की सिंगल विंडो व्यवस्था

एकीकृत सिंगल विंडो सिस्टम हुआ लागू नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के सिनेमैटोग्राफ लाइसेंस जारी...
राष्ट्रीय 
दिल्ली सरकार ने सिनेमैटोग्राफ के लिए लागू की सिंगल विंडो व्यवस्था

सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

-18 से 23 अगस्त तक ‘यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का होगा आयोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

बीरभूम हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद देंगे पीएम

हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सरकार देगी सहायता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम...
राष्ट्रीय 
बीरभूम हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद देंगे पीएम

मौसम अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का आसार, दिल्ली में राहत

मध्य भारत में 18 से 21 अगस्त के दौरान झमाझम बारिश होने के आसार  नई दिल्ली। देश भर में मानसून...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का आसार, दिल्ली में राहत

उत्तर प्रदेश

‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज,...
उत्तर प्रदेश 
‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

-18 से 23 अगस्त तक ‘यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का होगा आयोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती

मिशन शक्ति के ‘संबल’ के तहत केंद्र से मिली दूसरी किस्त, महिला सहायता तंत्र को और प्रभावी बनाने की दिशा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती

मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा , स्वास्थ होगी रोली 

लखनऊ। मां अपनी बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा , स्वास्थ होगी रोली