माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया
संत कबीर नगर, सोमवार को 12 सूत्रीय शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुपस्थिति में प्रभारी डीआईओएस हरिनंदन यादव को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश राम व संचालन जिलामंत्री गिरिजानन्द यादव ने किया।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी व प्रदेश मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक अपनी भाषा शैली में सुधार लाएं अन्यथा उनको ठीक कर दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष महेश राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौर व्यास के प्रबंधक द्वारा प्रधानाचार्य व शिक्षकों को मारने पीटने से लेकर अनेक तरह की धमकियां दी जा रही है। प्रधानाचार्य,शिक्षक और क्षेत्र के अनेक लोगों द्वारा प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की गई , परन्तु कार्यालय द्वारा जानबूझकर उक्त शिकायती पत्रों पर कोई ध्यान आज तक नहीं दिया गया।
प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि एनपीएस से ओपीएस में आए शिक्षकों के एनपीएस खाते की धनराशि अभी तक उनके जीपीएफ खातों में ट्रांसफर नहीं की गई है। विषय विशेषज्ञ को प्राप्त ओपीएस का लाभ पर त्वरित कार्यवाही कार्यालय द्वारा करते हुए जीपीएफ खाता खुलवाया जाए।लंबित पदोन्नति प्रकरणों का अविलंब निस्तारण कराया जाए।
जिला उपाध्यक्ष अफजल खान ने कहा कि बोर्ड परीक्षा 2026 के संचालन का पारिश्रमिक अभी तक लंबित है। कार्यालय की लापरवाही के कारण कई शिक्षकों का चयन वेतनमान का एरियर कई वर्षों से लंबित है। बेनी माधव इंटर कॉलेज बखिरा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत दिनेश चंद्र पांडेय की पदोन्नति कनिष्ठ लिपिक पद पर किए जाने संबंधित पत्रावली आपके कार्यालय में लंबित हैं। कई शिक्षकों का सामान्य बीमा योजना (GIS)अवकाश ग्रहण के कई वर्षों बाद भी भुगतान नहीं हो पाया है।प्रकरण गंभीर है।
इस दौरान संजय द्विवेदी, डा .राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी, अवध राज, शैलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विवेकानंद यादव, कलीमुल्लाह, अब्दुल हक़, जय प्रकाश, संदीप कुमार, विंध्याचल सिंह,सूर्य कांत त्रिपाठी, अब्दुल मोबिन, राम अवतार, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, सूर्यबलि, श्याम करण भारती, अफजल खान सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
