शहीदों के आदर्श को अपनाना सच्ची देशभक्ति-प्रो. जयप्रकाश सिंह

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर ।  80वां स्वतंत्रता दिवस माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 आशाराम ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के गायन के पश्चात उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सरस्वती वन्दना आस्था गुप्ता, अंजना, बन्दना  ने तथा स्वागत गीत रोशनी मौर्या, बन्दना रहनुमा खातून  ने प्रस्तुत किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बस्ती मंडल प्रो जयप्रकाश सिंह ने कहा कि लम्बे संघर्ष और अंतहीन त्याग के बाद हमें ब्रिटिश उपनिवेशी शासन से मुक्ति मिली। स्वतंत्रता पश्चात हमारा प्रमुख कर्तव्य राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण और अपने काम को देशप्रेम की सेवा की भावना से करना है। विविधता हमारी उपलब्धि है इस विविधता को और इसमें अन्तर्निहित एकता को बचाकर रखना हर पीढ़ी का कर्तव्य है ‌आज का दिन अमर शहीदों को याद करने का दिन है।
इस अवसर पर कालेज की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
प्राचार्य प्रो0 आशाराम ने कहा कि स्वतंत्रता के बिना मानव जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है।राष्ट्र तभी आगे बढ़ेगा जब यहां के नागरिक अपने कर्तव्य को भली-भांति पूरा करेंगे।
इस अवसर पर कालेज के प्राध्यापक डॉ प्रीति सिंह, डॉ रोहित राय, डॉ संतोष चंद इत्यादि ने भी सभा को सम्बोधन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेमचंद ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ0 प्रीति सिंह, डॉ0 रोहित कुमार राय, डॉ0 संतोष कुमार चंद, डॉ0 आनन्द कुमार पाण्डेय एवं डॉ0 प्रेमचंद तथा कर्मचारीगण श्रवण कुमार, नीलम श्रीवास्तव एवं सुनीता सिंह तथा महाविद्यालय की अधिकांश छात्राएं उपस्थित रहीं।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

जयपुर। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार मोस्टवांटेड मादक पदार्थ तस्कर...
राजस्थान 
छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और पुलिस-जनता के...
उत्तर प्रदेश 
 महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा