पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण
संत कबीर नगर, आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा कैंप कार्यालय संतकबीरनगर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को देश की एकता एवं अखंडता, राष्ट्र की सुरक्षा, संविधान के प्रति निष्ठा तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर PAC मुख्यालय में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानितपुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा एवं जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें।
समारोह के उपरांत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
