स्वतंत्रता दिवस पर PAC मुख्यालय में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
डीजी PAC आलोक सिंह ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया पुलिसकर्मियों का हौसला
सोशल मीडिया पॉलिसी के पालन की अपील
लखनऊ । आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित आलोक सिंह डीजी पीएसी द्वारा मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया। तदोपरांत मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस पुलिस सर्विस, उत्कृष्ट सेवा व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, एवं डीजी कमेंडेशन डिस्क गोल्ड एवं सिल्वर से सम्मानित किये गए गए अधिo/कर्म को बधाई दी तथा उपस्थित अधिo को मेडल पहनाकर व स्क्रॉल प्रदान कर सम्मानित किया ।

राष्ट्रीय पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं समर्पण का आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रीयता, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम भावना के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पीएसी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला । महिला वाहिनियों के गठन व पारदर्शितापूर्वक कर्मियों हेतु किये जा रहे कल्याणकारी प्रयासों की सराहना करते हुए सभी कर्मियों से सोशल मीडिया पॉलिसी का पालन करने तथा भ्रामक नरेटिव से सतर्क रहने का आह्वान किया । इस अवसर पर डीआईजी 'पी' व मुख्यालय तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
